Closing Bell: बाजार में रही सुस्ती, सेंसेक्स-निफ्टी गिरकर बंद; इन शेयरों का बुरा हाल
बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 0.16 फीसदी और निफ्टी 0.25 फीसदी से ज्यादा गिर गए. ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर बढ़ती अनिश्चितता, FII की लगातार बिकवाली और अन्य कारणों से निवेशकों का मनोबल कमजोर पड़ा. BSE सेंसेक्स 116.67 अंक गिरकर 74,243.67 पर बंद हुआ.
Closing Bell: शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहा. पूरे दिन उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार करने के बाद भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया. खासकर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर बाजार में चिंता का माहौल देखने को मिला. इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा और निवेशकों ने खरीदारी के बजाय सतर्क रुख अपनाया.
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 116.67 अंक टूटकर 74,243.67 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं NSE का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 49.85 अंक की गिरावट के साथ 23,336.70 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान बाजार में कई बार रिकवरी की कोशिश हुई, लेकिन अंत में बिकवाली का दबाव भारी पड़ गया.
| सूचकांक | बंद स्तर | बदलाव (अंक) | बदलाव (%) |
|---|---|---|---|
| BSE सेंसेक्स | 74,243.67 | -116.67 अंक | -0.16% |
| NSE निफ्टी 50 | 23,336.70 | -49.85 अंक | -0.21% |
क्यों रहा बाजार पर दबाव?
ईरान-अमेरिका तनाव को लेकर बढ़ती चिंता ने निवेशकों का मनोबल कमजोर किया. इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं, जिससे भी दबाव बना हुआ है. वैश्विक आर्थिक हालात और निवेशकों की सतर्कता के कारण बाजार में खरीदारी का उत्साह कम दिखाई दिया.
टॉप गेनर्स

टॉप लूजर्स

सेक्टोरल इंडेक्स

यह भी पढ़ें: राजेश Exports का गोल्ड साम्राज्य! गैराज से निकला सबसे बड़ा रिफाइनर, 35 साल की मेहनत पर एक चूक पड़ेगी भारी?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Titan और Tata Motors नहीं, इन 2 फार्मा शेयरों पर रेखा झुनझुनवाला ने लगाया 1550 करोड़ रुपये का दांव
ITDC शेयर में जबरदस्त उछाल! बाजार में गिरावट के बीच 18% चढ़ा स्टॉक, सरकार की 87 फीसदी हिस्सेदारी
Hindustan Zinc में हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, 5000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी; 6 फीसदी तक टूटे शेयर
