फ्री में मिलेंगे LIC के शेयर! 21 लाख निवेशकों की लगी लॉटरी, बोनस शेयर बांटने की तैयारी में कंपनी, चेक करें डेट

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी में है. कंपनी पहली बार बोनस शेयर जारी करने पर विचार कर रही है, जिससे करीब 21 लाख निवेशकों को फायदा मिल सकता है. 13 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा, जिससे शेयर बाजार में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है.

LIC Bonus Share Image Credit: Canva/ Money9

LIC Bonus Share Announcement Soon: भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है. कंपनी 13 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक में पहली बार बोनस शेयर जारी करने पर फैसला ले सकती है. अगर ऐसा होता है, तो आने वाले दिनों में कंपनी के शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है.

क्या होता है बोनस शेयर?

बोनस शेयर वह अतिरिक्त शेयर होते हैं जो कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को मुफ्त में देती है. इससे कंपनी के कुल शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन कंपनी की कुल वैल्यू (मार्केट कैप) में कोई बदलाव नहीं होता. इसका फायदा यह होता है कि शेयर की कीमत थोड़ी कम हो जाती है और छोटे निवेशकों के लिए इसे खरीदना आसान हो जाता है.

किसे मिलेगा फायदा?

बोनस शेयर सिर्फ उन्हीं निवेशकों को मिलेंगे जिनके पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर होंगे. हालांकि, एलआईसी ने अभी तक रिकॉर्ड डेट घोषित नहीं की है. अगर यह बोनस जारी होता है, तो यह एलआईसी के इतिहास में पहली बार होगा. कंपनी पहले ही लिस्टिंग के बाद से 5 बार अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है.

कंपनी का प्रदर्शन कैसा है?

एलआईसी का प्रदर्शन मजबूत रहा है. दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 17% बढ़कर 12,930 करोड़ रुपये पहुंच गया.
साथ ही, प्रीमियम इनकम भी बढ़कर 1.26 लाख करोड़ रुपये हो गई है.

कंपनी का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. पिछले 3 साल में शेयर करीब 44% बढ़ा है, हालांकि 2026 में अब तक इसमें थोड़ी गिरावट देखी गई है. सरकार के पास कंपनी की 96.5% हिस्सेदारी है, जबकि केवल 3.5% शेयर रिटेल निवेशक और MF के पास है. इसमें लगभग 21 लाख रिटेल निवेशकों ने निवेश कर रखा है. अगर एलआईसी बोनस शेयर की घोषणा करती है, तो यह निवेशकों के भरोसे को और मजबूत करेगा और बाजार में कंपनी की स्थिति को और बेहतर बना सकता है.

LIC के फंडामेंटल्स

मापदंड (Fundamentals)विवरण
मार्केट कैप (Market Cap)₹5,05,083 करोड़
P/E अनुपात (TTM)9.53
P/B अनुपात3.56
इंडस्ट्री P/E12.08
डेट-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity)0.00
ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी)36.00%
EPS (TTM)83.79
डिविडेंड यील्ड1.50%
बुक वैल्यू224.40
फेस वैल्यू10

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.