20 रुपये से कम के इन शेयरों पर LIC का दांव, क्या ये 3 पेनी स्टॉक्स बन सकते हैं अगले मल्टीबैगर? चेक करें लिस्ट
LIC के पोर्टफोलियो में कुछ ऐसे छोटे और कम कीमत वाले शेयर भी शामिल हैं, जिन्हें आम भाषा में पेनी स्टॉक्स कहा जाता है. ये वे शेयर होते हैं जिनकी कीमत आमतौर पर 20 रुपये से कम होती है. कई बार ये शेयर लंबे समय से पोर्टफोलियो में होते हैं और उनकी कीमत समय के साथ घट चुकी होती है.
LIC Holding penny stocks: जब भी LIC का नाम आता है, तो दिमाग में बड़े और भरोसेमंद शेयरों की तस्वीर बनती है. लेकिन सच यह है कि LIC के पोर्टफोलियो में कुछ ऐसे छोटे और कम कीमत वाले शेयर भी शामिल हैं, जिन्हें आम भाषा में पेनी स्टॉक्स कहा जाता है. ये वे शेयर होते हैं जिनकी कीमत आमतौर पर 20 रुपये से कम होती है. कई बार ये शेयर लंबे समय से पोर्टफोलियो में होते हैं और उनकी कीमत समय के साथ घट चुकी होती है. आइए जानते हैं ऐसे 3 पेनी स्टॉक्स जिनमें LIC की हिस्सेदारी है.
Easy Trip Planners
Easy Trip Planners, EaseMyTrip नाम की वेबसाइट चलाती है, जो फ्लाइट, होटल और ट्रैवल पैकेज जैसी सेवाएं देती है. यह कंपनी बिना Convenience Fee के टिकट बुकिंग की सुविधा देती है, जिससे ग्राहक आकर्षित होते हैं. LIC के पास इस कंपनी में करीब 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कंपनी की इनकम में हल्की बढ़त हुई है, लेकिन मुनाफा काफी कम हुआ है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय कारोबार खासकर दुबई में तेजी से बढ़ रहा है. कंपनी ने हाल ही में 5000 करोड़ रुपये तक पूंजी जुटाने की योजना भी बनाई है, जिससे वह अपने कारोबार का विस्तार करना चाहती है.
| शेयर की कीमत | Rs 9.53 |
| LIC Holdings % | 2.3% |
| Holdings वैल्यू | Rs 797 m |
Orient Green Power
Orient Green Power एक Renewable energy कंपनी है, जो विंड और सौर ऊर्जा से बिजली बनाती है. कंपनी अब सोलर और हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान दे रही है. LIC के पास इस कंपनी में करीब 1.31 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कंपनी की इनकम में थोड़ी बढ़त हुई है, लेकिन अभी भी घाटा बना हुआ है. इसका कारोबार मौसम पर निर्भर करता है, इसलिए हर तिमाही के नतीजे अलग हो सकते हैं.
| शेयर की कीमत | Rs 10.16 |
| LIC Holdings % | 1.31% |
| Holdings वैल्यू | Rs 156 m |
Bajaj Hindustan Sugar
बजाज हिंदुस्तान शुगर देश की बड़ी चीनी और एथेनॉल बनाने वाली कंपनी है. इसके कई प्लांट उत्तर प्रदेश में हैं. LIC के पास इस कंपनी में करीब 3.21 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कंपनी की इनकम में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन इस बार कंपनी ने मुनाफा कमाया है. सरकार एथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा दे रही है, जिससे कंपनी को फायदा मिल सकता है. कंपनी अब एथेनॉल प्रोडक्शन बढ़ाकर अपने कारोबार को मजबूत करना चाहती है.
| शेयर की कीमत | Rs 16.11 |
| LIC Holdings % | 3.21% |
| Holdings वैल्यू | Rs 661 m |
इसे भी पढ़ें- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से क्या भारतीय शेयर बाजार होगा गुलजार, जानें क्या हैं संकेत
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन से जुड़ी इन तीन कंपनियों पर रखें नजर, AI बूम से चमकेगा स्टॉक, 5 साल में 397% तक रिटर्न
हाई फ्रीक्वेंसी ट्रेडर्स के लिए खुशखबरी! NSE ला रहा है नैनोसेकंड सिस्टम, 1000 गुना बढ़ जाएगी स्पीड
डिविडेंड पाने का मौका! अगले हफ्ते ये 5 स्टॉक्स होंगे एक्स डिविडेंड डेट पर ट्रेड, जानें पूरी डिटेल
