₹55 का शेयर बना ₹1766 का तूफान! 5 साल में 34 गुना रिटर्न देने वाली इस कंपनी का अगला दांव क्या है?
कुछ कंपनियां ऐसी होती हैं जो अपने प्रदर्शन से सबको चौंका देती हैं. ऐसी ही एक कंपनी है Lloyds Metals & Energy. इस कंपनी का शेयर करीब पांच साल पहले 55 रुपये के आसपास था, जो अब बढ़कर 1,889 रुपये तक पहुंच चुका है. यानी निवेशकों को करीब 34 गुना रिटर्न मिला है.

Lloyds Metals & Energy: शेयर बाजार में मल्टीबैगर शेयरों की चर्चा हमेशा होती रहती है, लेकिन कुछ कंपनियां ऐसी होती हैं जो अपने प्रदर्शन से सबको चौंका देती हैं. ऐसी ही एक कंपनी है Lloyds Metals & Energy. इस कंपनी का शेयर करीब पांच साल पहले 55 रुपये के आसपास था, जो अब बढ़कर 1766 रुपये तक पहुंच चुका है. यानी निवेशकों को करीब 34 गुना रिटर्न मिला है. आमतौर पर इतनी तेज बढ़त टेक्नोलॉजी या डिफेंस सेक्टर की कंपनियों में देखने को मिलती है, लेकिन Lloyds Metals लोहा और खनन जैसे पारंपरिक कारोबार में काम करती है.
पिछले पांच साल में कंपनी की कमाई और मुनाफे में जबरदस्त उछाल आया है. खास बात यह है कि यह बढ़त सिर्फ लोहा महंगा होने की वजह से नहीं आई. कंपनी ने उत्पादन बढ़ाया, खर्च कम किया और अपने कारोबार को नई दिशा दी. अब निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आने वाले वर्षों में भी कंपनी इसी तरह आगे बढ़ती रहेगी या नहीं.
खदान ने बदल दी कंपनी की तस्वीर
Lloyds Metals का मुख्य कारोबार आयरन ओर की खदान से जुड़ा है. कंपनी को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में स्थित सूरजगढ़ खदान का अधिकार साल 2007 में मिला था. यह खदान कंपनी की सबसे बड़ी ताकत बन गई है. इस खदान की वजह से कंपनी दुनिया की कम लागत वाली आयरन ओर उत्पादक कंपनियों में शामिल है. खदान का लाइसेंस 2057 तक वैध है.
उत्पादन बढ़ा, मुनाफा भी बढ़ा
कंपनी का आयरन ओर उत्पादन लगातार बढ़ रहा है. वित्त वर्ष 2026 में उत्पादन करीब 22 मिलियन टन तक पहुंच गया. कंपनी इसे आगे और बढ़ाने की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही कंपनी सिर्फ कच्चा माल बेचने के बजाय उससे ज्यादा मूल्य वाले प्रोडक्ट भी बना रही है.
खर्च घटाने पर भी रहा फोकस
कंपनी ने अपनी खदान से प्लांट तक 85 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बनाई है. इससे माल ढुलाई का खर्च काफी कम हुआ है. इसके अलावा एक और लंबी पाइपलाइन पर काम चल रहा है, जिससे भविष्य में और बचत होगी. कम खर्च और ज्यादा उत्पादन ने कंपनी की कमाई को मजबूत बनाया है.
अब स्टील कारोबार पर नजर
Lloyds Metals अब केवल खनन कंपनी नहीं रहना चाहती. कंपनी स्टील उत्पादन बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. नए स्टील प्लांट और दूसरी परियोजनाओं पर निवेश किया जा रहा है. कंपनी का लक्ष्य खदान से लेकर तैयार स्टील प्रोडक्ट तक पूरी वैल्यू चेन में मौजूद रहना है.
कमाई और मुनाफे में बड़ा उछाल
वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की बिक्री 251 करोड़ रुपये थी, जो बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 13,681 करोड़ रुपये हो गई. वहीं शुद्ध मुनाफा बढ़कर 3,194 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन भी 4 प्रतिशत से बढ़कर 33 प्रतिशत हो गया है.
आगे क्या हैं चुनौतियां
कंपनी की ग्रोथ कहानी मजबूत दिखती है, लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं हैं. कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. अगर इनमें देरी होती है तो भविष्य की कमाई प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा कंपनी की बड़ी निर्भरता सूरजगढ़ खदान पर है. इसलिए आने वाले वर्षों में कंपनी इन योजनाओं को कितनी सफलतापूर्वक पूरा करती है, इसी पर उसकी अगली ग्रोथ तय होगी.
यह भी पढ़ें: 1 हफ्ते में 25% उछला 100 साल पुरानी कंपनी का शेयर, कुवैत से मिले मेगा ऑर्डर..अभी और भरेगी रफ्तार?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.