Milky Mist Dairy Food IPO की धांसू लिस्टिंग! 140 रुपये का शेयर 165 रुपये पर खुला, फिर लगा 10% अपर सर्किट

मिल्की मिस्ट डेयरी फूड के शेयरों ने स्टॉक मार्केट में शानदार लिस्टिंग की. 140 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले शेयर 165 रुपये पर लिस्ट हुआ. करीब 17.8 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला. इसके बाद शुरुआती कारोबार में शेयर 10 फीसदी अपर सर्किट पर पहुंच गया. 1,553 करोड़ रुपये के आईपीओ को इन्वेस्टर्स की ओर से मजबूत रिस्पॉन्स मिला था.

शेयर बाजार. Image Credit: Money9 Live

Milky Mist Dairy Food के शेयरों ने मंगलवार, 18 अगस्त को स्टॉक मार्केट में शानदार शुरुआत की. कंपनी के शेयर IPO प्राइस से करीब 17.8 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए. इसके बाद शुरुआती कारोबार में शेयर ने 10 फीसदी का अपर सर्किट भी छुआ. कंपनी के IPO को इन्वेस्टर्स की ओर से भी मजबूत रिस्पॉन्स मिला था, जिसके चलते इसकी लिस्टिंग को लेकर मार्केट में काफी उम्मीदें थीं.

140 रुपये था IPO प्राइस

Milky Mist Dairy Food का शेयर NSE और BSE पर 165 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ, जबकि कंपनी ने IPO के लिए 140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस तय किया था. इस तरह IPO अलॉटिज को लिस्टिंग के समय ही करीब 25 रुपये प्रति शेयर का फायदा हुआ. वहीं, शुरुआती कारोबार में शेयर 10 फीसदी अपर सर्किट पर पहुंच गया, जिससे इन्वेस्टर्स की दिलचस्पी और बढ़ गई.

1,553 करोड़ रुपये का था IPO

Milky Mist Dairy Food का IPO कुल 1,553 करोड़ रुपये का था. कंपनी ने 140 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर IPO पेश किया था. इसमें 1,428 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 125 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल यानी OFS शामिल था. IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 11 अगस्त से 13 अगस्त तक खुला था. इस दौरान इन्वेस्टर्स ने इसमें जमकर बोली लगाई. IPO कुल 56.12 गुना सब्सक्राइब हुआ.

रिटेल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 8.41 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIBs की ओर से सबसे मजबूत डिमांड देखने को मिली और यह कैटेगरी 155.83 गुना सब्सक्राइब हुई. नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी NIIs का हिस्सा 34.91 गुना सब्सक्राइब हुआ.

IPO से मिले पैसे का कहां होगा इस्तेमाल

Milky Mist Dairy Food IPO से मिले पैसे का इस्तेमाल मुख्य रूप से कंपनी की फाइनेंशियल पोजिशन मजबूत करने और एक्सपेंशन प्लान्स को सपोर्ट करने के लिए किया जाएगा. कंपनी के अनुमानित नेट प्रोसिड्स करीब 1,121.41 करोड़ रुपये हैं. इसमें से 496.86 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कुछ बॉरोइंग्स के रिपेमेंट या प्रीपेमेंट के लिए किया जाएगा.

वहीं, 469.24 करोड़ रुपये पेरुंदुरई स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के एक्सपेंशन और मॉडर्नाइजेशन पर खर्च किए जाएंगे. इससे कंपनी की प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने और मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में मदद मिल सकती है.

डेयरी प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज

Milky Mist Dairy Food की शुरुआत जुलाई 2014 में हुई थी. कंपनी प्रीमियम और वैल्यू-एडेड डेयरी प्रोडक्ट्स पर फोकस करती है. इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में चीज, पनीर, बटर, कर्ड, घी, योगर्ट, आइसक्रीम और UHT प्रोडक्ट्स शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी फ्रोजन फूड्स, रेडी-टू-ईट यानी RTE, रेडी-टू-कुक यानी RTC प्रोडक्ट्स और चॉकलेट्स भी बेचती है. कंपनी का फोकस वैल्यू-एडेड डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ाने पर है.

यह भी पढ़ें: Dolly Khanna ने पोर्टफोलियो में की बड़ी छंटनी! 9 से घटकर बचे सिर्फ ये 3 शेयर; जानें कौन-कौन हैं शामिल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Loading...
Unable to load recommendations.