Opening Bell: कारोबार के दूसरे दिन भी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा फिसला; Crude Oil ने बढ़ाई चिंता
मंगलवार को ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. BSE सेंसेक्स 230 अंक गिरकर 77,508 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 46 अंक टूटकर 24,236 के करीब कारोबार करता दिखा. अमेरिका-ईरान वॉर को खत्म करने के लिए समझौते की उम्मीद कमजोर पड़ने से क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आई, जिसका असर बाजार पर दिखा.
Highlights
- मंगलवार को सेंसेक्स 230 अंक गिरकर 77,508 पर पहुंचा.
- निफ्टी 50 46 अंक टूटकर 24,236 के करीब कारोबार करता दिखा.
- Crude Oil की कीमतें बढ़ीं, जिससे शेयर बाजार पर दबाव बढ़ा है.
Opening Bell: वैश्विक बाजार से मिले-जुले रुझानों के बीच कारोबार के दूसरे दिन मंगलवार को भी मार्केट गिरावट के साथ ओपन हुआ. मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई, क्योंकि अमेरिका-ईरान वॉर को समाप्त करने के लिए समझौते की उम्मीदें कमजोर पड़ गई हैं. कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहने के कारण, आज शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 230 अंक या 0.29 फीसदी गिरकर 77,508 पर आ गया. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 इंडेक्स सुबह 9:16 बजे 46 अंक या 0.21 फीसदी गिरकर 24,236 पर कारोबार कर रहा था.
टॉप गेनर्स और लूजर्स
अगर टॉप गेनर्स और लूजर्स की बात करें तो निफ्टी 50 इंडेक्स में Eternal, Maruti, RELIANCE, M&M और ONGC बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल रहे. वहीं, Bharti Airtel, HDFC Bank और Infosys Limited सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे.
सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेक्टोरल इंडेक्स का रुझान मिला-जुला रहा. Nifty Realty और IT इंडेक्स में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई. वहीं, Nifty Auto और Pharma में तेजी देखने को मिल रही है.
कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी
मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. ईरान ने अधिक आक्रामक सैन्य रुख अपनाने का संकेत दिया और अमेरिका ने युद्धविराम की अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया. इन घटनाक्रमों से ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में संभावित रुकावट को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.
Brent Crude Futures में 27 सेंट या 0.3 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 91.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. यह पिछले सत्र में 30 जुलाई के बाद का उच्चतम स्तर था. अमेरिकी West Texas Intermediate यानी WTI Crude में 42 सेंट की वृद्धि हुई और यह 85.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इससे पहले यह 85.37 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, जो 31 जुलाई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है.
यह भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव, HDFC Bank की बादशाहत खत्म; ICICI Bank ने हासिल किया नंबर-1 का ताज
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stock to Watch Today: एयरटेल, पेटीएम, स्पाइसजेट और ONGC के शेयरों पर रखें नजर, दिख सकती है हलचल
Paytm में रेसिलिएंट एसेट मैनेजमेंट 4.98 फीसदी तक बेचेगी हिस्सेदारी, विजय शेखर शर्मा की है कंपनी
₹20000 करोड़ की ड्रोन खरीद से मचेगी हलचल! Zen Technologies समेत इन 3 शेयर पर रखें नजर; दमदार है ऑर्डर बुक
