इस कंपनी को मिल रहे बड़े ऑर्डर, 3 महीने में 22% चढ़े शेयर, रेलवे सेक्टर से है इसका नाता
शेयर 2.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 213.4 रुपये पर कारोबार करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 0.49 प्रतिशत चढ़ा है. वहीं पिछले तीन महीने और एक साल में शेयर ने करीब 22.64 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. 10 फरवरी 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप करीब 368.28 करोड़ रुपये है.
रेलवे सेक्टर की कंपनी E To E Transportation Infrastructure Ltd के शेयर इन दिनों फोकस में हैं. इसकी वजह है कंपनी को मिल रहे ऑर्डर. अब कंपनी को Central Railway के Solapur Division से घरेलू काम का बड़ा ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर Wadi जंक्शन और Solapur स्टेशन पर Multi Section Digital Axle Counter यानी MSDAC को ड्यूल डिटेक्शन सिस्टम के तौर पर लगाने से जुड़ा है. इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत 12,44,19,019 रुपये है. कंपनी को यह काम 9 फरवरी 2026 को जारी Letter of Acceptance के बाद मिला है और इसे 12 महीनों के भीतर पूरा करना होगा. पिछले 3 महीने में इसके शेयरों में तेजी देखने को मिली है. हालांकि, इस दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा है.
पहले भी मिल चुका है बड़ा रेलवे ऑर्डर
इससे पहले भी E To E Transportation Infrastructure को Southern Railway के Thiruvananthapuram Division से एक बड़ा घरेलू ऑर्डर मिला था. उस प्रोजेक्ट की कुल कीमत 20,59,69,542 रुपये थी. यह काम Ernakulam Kumbalam रेलवे लाइन के डबलिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा था.
कंपनी के बारे में
साल 2010 में शुरू हुई E To E Transportation Infrastructure Limited रेलवे इंजीनियरिंग और सिस्टम इंटीग्रेशन के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी रेलवे सिग्नलिंग, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिफिकेशन और ट्रैक वर्क जैसे एंड टू एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन देती है. यह कंपनी मेनलाइन रेलवे, मेट्रो प्रोजेक्ट और प्राइवेट इंडस्ट्रियल साइडिंग्स में सक्रिय है और एसेट लाइट मॉडल पर काम करती है.
ऑर्डर बुक और शेयरहोल्डिंग
कंपनी को 1 अक्टूबर 2025 से 1 फरवरी 2026 के बीच कुल 215.71 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं, जिसमें जीएसटी शामिल है. बिना जीएसटी के यह आंकड़ा करीब 182.79 करोड़ रुपये बैठता है. कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 32.51 प्रतिशत है और इसका मार्केट कैप करीब 370 करोड़ रुपये है.
शेयर का हाल
10 फरवरी के कारोबार में E To E Transportation Infrastructure का शेयर मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा था. शेयर 2.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 213.4 रुपये पर कारोबार करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 0.49 प्रतिशत चढ़ा है. वहीं पिछले तीन महीने और एक साल में शेयर ने करीब 22.64 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. 10 फरवरी 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप करीब 368.28 करोड़ रुपये है.
इसे भी पढ़ें- रॉकेट की रफ्तार से भागा ये स्टॉक! बोर्ड मीटिंग से पहले शेयरों में हलचल, भाव 50 रुपये से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




