Nifty Outlook July 7: चार्ट पर बनी बुल कैंडल और रेजिस्टेंस लेवल से ऊपर इंडेक्स, कल कैसी रहेगी निफ्टी की चाल?

Nifty Outlook July 7: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से महंगाई, करंट अकाउंट बैलेंस, OMC की मुनाफा-क्षमता और कुल मिलाकर मैक्रो-इकोनॉमिक स्थिरता को मदद मिलेगी. 200-दिन के EMA और पिछले स्विंग हाई का एक निर्णायक ब्रेकआउट हो सकता है. यह एक पॉजिटिव संकेत है.

निफ्टी आउटलुक 7 जुलाई. Image Credit: @Money9live

Nifty Outlook July 7: सोमवार 6 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. दोनों बेंचमार्क इंडेक्स 0.60% से अधिक की बढ़त के साथ क्लोज हुए, जिसमें मुख्य रूप से HDFC बैंक और एक्सिस बैंक का योगदान रहा. साथ ही, ऑटो और मेटल शेयरों से भी मजबूत सहारा मिला, जिससे दलाल स्ट्रीट की लगातार बढ़त का सिलसिला चार सत्रों तक जारी रहा. मंगलवार को निफ्टी की चाल कैसी रहेगी, आइए एक्सपर्ट्स से समझ लेते हैं.

शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के हेड ऑफ रिसर्च, विनोद नायर ने कहा, ‘ग्लोबल स्तर पर मिले-जुले संकेतों के बावजूद, कच्चे तेल की स्थिर कीमतों के कारण भारतीय इक्विटी बाजार में तेजी का रुख रहा. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से महंगाई, करंट अकाउंट बैलेंस, OMC की मुनाफा-क्षमता और कुल मिलाकर मैक्रो-इकोनॉमिक स्थिरता को मदद मिलेगी. ग्लोबल स्तर पर, AI-आधारित ज्यादा ट्रेड वाले शेयरों में मुनाफा-वसूली (प्रॉफिट-बुकिंग) का असर बाजार पर दिखा, जबकि भारत में FII के निवेश में सुधार के कारण लार्ज-कैप शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया.’

फाइनेंशियल सेक्टर

उन्होंने कहा कि घरेलू मोर्चे पर फाइनेंशियल, ऑटो, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में तेजी रही. प्राइवेट बैंकों की अच्छी कमाई की उम्मीदों से फाइनेंशियल सेक्टर को सहारा मिला, जबकि ऑटो सेक्टर को मजबूत वॉल्यूम ट्रेंड और बेहतर मांग के आउटलुक से फायदा हुआ. मजबूत हाउसिंग डिमांड के कारण रियल्टी सेक्टर में भी तेजी बनी रही.

चार्ट पर बुल कैंडल

HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, नागराज शेट्टी ने आज के मार्केट परफॉर्मेंस पर अपनी राय दी. शुक्रवार को 24200 के लेवल पर बिना ज्यादा मजबूती के ब्रेकआउट दिखाने के बाद, निफ्टी ने सोमवार को भी ऊपर की ओर बढ़ना जारी रखा और 159 पॉइंट्स की बढ़त के साथ बंद हुआ.

डेली चार्ट पर एक लंबी बुल कैंडल बनी है, जो 24421 के आसपास 200-दिन के EMA के अहम रेजिस्टेंस लेवल के ठीक ऊपर बंद हुई है. ओवरऑल बुलिश चार्ट पैटर्न से पता चलता है कि मार्केट अब 24400-24500 के लेवल पर एक निर्णायक ब्रेकआउट के करीब है.

पॉजिटिव संकेत

इसलिए, इस रेंज के ऊपर जाने से बड़े कंसोलिडेशन, 200-दिन के EMA और पिछले स्विंग हाई का एक निर्णायक ब्रेकआउट हो सकता है. यह एक पॉजिटिव संकेत है और शॉर्ट टर्म में और बढ़त की उम्मीद की जा सकती है. 24500 के लेवल के ऊपर, निकट भविष्य में 25150 के अगले अपसाइड टारगेट की उम्मीद की जा सकती है. इमीडिएट सपोर्ट 24300 पर है.

यह भी पढ़ें: महंगा हो सकता है आपके मोबाइल का रिचार्ज प्लान, टैरिफ की कीमत बढ़ाने की तैयारी में कंपनियां

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.