Ola Electric के शेयरों के सुधरे दिन? एक महीने में डेढ़ गुना हुआ पैसा, जानें किन वजहों से रॉकेट बना स्टॉक?
हालांकि, कंपनी के फाइनेंशियल्स अभी दबाव में हैं. दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) में रेवेन्यू 55 प्रतिशत गिरकर 470 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 1,045 करोड़ रुपये था. बीते एक महीने की बात करें तो स्टॉक 53 फीसदी भाग चुका है. यानी अगर किसी निवेशक ने एक महीने पहले इसमें पैसा लगाया होता तो इसने निवेशकों के पैसे को डेढ़ गुना से ज्यादा कर दिया होता.
Why Ola Electric Mobility Share Price Rising: कमजोर बाजार माहौल के बावजूद Ola Electric Mobility के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. गुरुवार को शेयर करीब 17 प्रतिशत चढ़कर लगभग 35.30 रुपये तक पहुंच गया. सिर्फ दो दिनों में स्टॉक करीब 22 प्रतिशत उछल चुका है. इस तेजी से कंपनी का मार्केट कैप भी बढ़कर करीब 15,600 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया. बीते एक महीने की बात करें तो स्टॉक 53 फीसदी भाग चुका है. यानी अगर किसी निवेशक ने एक महीने पहले इसमें पैसा लगाया होता तो इसने निवेशकों के पैसे को डेढ़ गुना से ज्यादा कर दिया होता. अब सवाल ये है कि ऐसा क्या हुआ कि शेयर नॉन-स्टॉप भाग रहा है.
इन-हाउस LFP बैटरी बनी गेमचेंजर
इस तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी की नई टेक्नोलॉजी है. कंपनी ने अपने इन-हाउस विकसित Lithium Iron Phosphate (LFP) सेल की घोषणा की है. यह नया 46100 फॉर्मेट सेल मौजूदा बैटरी से बड़ा है और अगले क्वार्टर से प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होगा. इससे EV की लागत कम होने की उम्मीद है, जिससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ सकती है.
EV सस्ते होंगे, डिमांड बढ़ेगी
कंपनी के मुताबिक, LFP टेक्नोलॉजी से प्रोडक्शन कॉस्ट घटेगी और ग्राहकों को सस्ते EV मिल सकेंगे. साथ ही PLI स्कीम के फायदे भी ग्राहकों तक पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे अफोर्डेबिलिटी और बेहतर होगी. कंपनी का फोकस सिर्फ व्हीकल्स तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा EV और एनर्जी इकोसिस्टम बनाने पर है.
Gigafactory में तेज प्रगति
Ola Electric की Gigafactory पर भी तेजी से काम चल रहा है. फिलहाल इसकी क्षमता 2.5 GWh है, जिसे बढ़ाकर 6 GWh करने की योजना है. कंपनी ने बताया कि उसके 4680 भारत सेल से चलने वाले हजारों व्हीकल्स पहले से सड़कों पर हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
फाइनेंशियल्स में अभी भी दबाव
हालांकि, कंपनी के फाइनेंशियल्स अभी दबाव में हैं. दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) में रेवेन्यू 55 प्रतिशत गिरकर 470 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 1,045 करोड़ रुपये था.
इसे भी पढ़ें- भारी डिस्काउंट पर मिल रहे ये 3 शेयर, कर्ज जीरो, लॉन्ग टर्म के लिए बन सकते हैं शानदार दांव!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.