Opening Bell: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 22750 के नीचे; HDFC बैंक और RIL में भारी गिरावट

Opening Bell: ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के बीच, 29 सितंबर को भारतीय इंडेक्स गिरावट के साथ खुले और निफ्टी 22800 के नीचे रहा. शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरकर 96.13 पर आ गया.

शेयर बाजार Image Credit:

Opening Bell: शेयर बाजार मंगलवार 29 सितंबर को गिरावट के साथ खुला. मार्केट ने सोमवार की गिरावट को अगले दिन भी जारी रखी. तेल की कीमतें बढ़ने और महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ने के कारण निफ्टी50 और सेंसेक्स गिरावट के साथ खुले.

ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के बीच, 29 सितंबर को भारतीय इंडेक्स गिरावट के साथ खुले और निफ्टी 22800 के नीचे रहा.

सेंसेक्स 236.06 अंक या 0.32 फीसदी गिरकर 72,535.66 पर और निफ्टी 68.15 अंक या 0.30 फीसदी गिरकर 22,712.10 पर खुला. लगभग 920 शेयरों में बढ़त हुई, 864 शेयरों में गिरावट आई और 174 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में डॉ. रेड्डीज लैब्स, सिप्ला, HCL टेक, NTPC और टाटा कंज्यूमर शामिल थे, जबकि गिरावट वाले शेयरों में टाटा मोटर्स PV, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, HDFC बैंक और ICICI बैंक शामिल थे.

सेक्टोरल इंडेक्स

निफ्टी फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स में बढ़त हुई, जबकि दूसरे सेक्टर में गिरावट देखी गई.

ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.74 प्रतिशत बढ़कर 107.1 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.\

दबाव में क्यों है शेयर बाजार?

SEBI-रजिस्टर्ड ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ-टेक फर्म ‘एनरिच मनी’ के CEO पोनमुडी आर ने कहा, ‘भारतीय इक्विटी बाजारों पर दबाव बने रहने की उम्मीद है, क्योंकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और US-ईरान संघर्ष को लेकर लगातार बनी अनिश्चितता बाजार के सेंटीमेंट पर असर डाल रही है.

US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि US इस संघर्ष में ‘बहुत जल्द’ जीत हासिल करेगा, जबकि अधिकारी संघर्ष को खत्म करने के लिए मध्यस्थों से बातचीत कर रहे हैं. हालांकि, बातचीत को लेकर काफी अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के रास्ते संभावित सप्लाई में रुकावट की चिंताएं बनी हुई हैं.’

विदेशी बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का KOSPI, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई का SSE कंपोजिट इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था. US बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए.

यह भी पढ़ें: दबाव में भारतीय रिफाइनरियां, फिजिकल क्रूड के भाव से अधिक हुईं फ्यूचर्स की कीमतें; सप्लाई में रुकावट का असर