Opening Bell: सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 23550 के पार; इंडिगो और इंफोसिस में 2% तक का उछाल

Opening Bell: वैश्विक बाजारों में AI-ट्रेड के अनवाइंडिंग के बीच, FMCG, केमिकल और IT शेयरों में तेजी आने से निफ्टी 50 और सेंसेक्स ऊपर चढ़े. शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे बढ़कर 94.64 पर पहुंच गया.

शेयर बाजार. Image Credit: Tv9

Opening Bell: वैश्विक स्तर से मिले-जुले संकेतों के बीच, 3 नवंबर को भारतीय इंडेक्स बढ़त के साथ खुले. सेंसेक्स 445.10 अंक या 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 76,137.88 पर रहा, और निफ्टी 104.45 अंक या 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 23,545.25 पर ओपन हुआ. खुलने के साथ ही बाजार में तेजी आई और सेंसेक्स 500 अंकों के पार चला गया.

लगभग 1601 शेयरों में तेजी आई, 753 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, और 166 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वालों में इंटरग्लोब एविएशन, श्रीराम फाइनेंस, HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स शामिल थे, जबकि NTPC, सिप्ला, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया और JSW स्टील में गिरावट देखने को मिली.

शुरुआती सत्र में सेंसेक्स के 6 शेयरों को छोड़कर बाकी सभी शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. इनमें इंडिगो 3 फीसदी की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा. एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक और एचयूएल भी बढ़त बनाने वाले शेयरों में शामिल रहे, जिनमें 1.5 फीसदी या उससे अधिक की तेजी दर्ज की गई.

सेक्टोरल इंडेक्स

निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करने वाले प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स में शामिल रहे. वहीं, शुरुआती कारोबार में निफ्टी FMCG और निफ्टी IT में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.

क्रूड ऑयल

रात के कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है. फिलहाल ब्रेंट क्रूड का भाव 104 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है. इससे पहले कीमतें 115 डॉलर के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीदों के चलते इनमें गिरावट देखने को मिली.

मैरिको के शेयर में उछाल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर मैरिको के शेयर की कीमत 6.26 फीसदी उछलकर 848.55 रुपये प्रति शेयर हो गई. Q2FY27 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 550 करोड़ रुपये हो गया. मैरिको ने EBITDA में 20 से 30 फीसदी की वृद्धि का अनुमान भी दिया है.

यह भी पढ़ें: 4 महीने की गिरावट के बाद 9% उछला यह PSU स्टॉक, राजस्थान सरकार से मिला काम; 145% का दे चुका है रिटर्न