कमाई का मौका! इन 3 स्टॉक में एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह, जानें टारगेट और स्टॉप लॉस

शेयर बाज़ार में मौके तलाश रहे निवेशकों के लिए, तीन शेयरों ने एक एक्सपर्ट का ध्यान खींचा है. चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने पारस डिफेंस, जाइडस लाइफसाइंसेज और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयर खरीदने की सलाह दी है. पारस के लिए, ₹1,489 पर खरीदने की सलाह दी गई है, जिसका टारगेट ₹1,650 और स्टॉप-लॉस ₹1,410 है.

इन तीनों शेयरों में चार्ट पर अलग- अलग तकनीकी संकेत दिखाई दे रहे हैं. Image Credit: Canva

शेयर मार्केट में सोमवार को गिरावट देखने को मिली. हालांकि, इस गिरावट के बीच भी बीच कुछ शेयरों में तकनीकी तौर पर तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. एक्सपर्ट इन शेयरों को लेकर के पॉजिटिव रुख दिखा रहे हैं और इनमें खरीदारी की सलाह दी है. इनमें Paras Defence, Zydus Lifesciences और Titagarh Rail Systems शामिल हैं. एक्सपर्ट ने तीनों शेयरों के लिए खरीदारी भाव के साथ स्टॉप लॉस और टारगेट भी बताया है. इन शेयरों के चार्ट पर मजबूत तकनीकी संकेत और खरीदारी की रुचि दिखाई दे रही है. हालांकि, निवेशकों को अपनी रिस्क कैपेसिटी के अनुसार ही पोजीशन लेने की सलाह दी गई है.

शेयरखरीदारी भावस्टॉप लॉसटारगेट
Paras Defence1489 रुपये1410 रुपये1650 रुपये
Zydus Lifesciences1157 रुपये1100 रुपये1260 रुपये
Titagarh Rail Systems896 रुपये850 रुपये985 रुपये

Paras Defence में खरीदारी की सलाह

चॉइस ब्रोकिंग के तकनीकी रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर के मुताबिक, Paras Defence के शेयर में मजबूत टेक्निकल सेटअप दिखाई दे रहा है. डेली चार्ट पर शेयर लगातार हायर हाई और हायर लो बना रहा है. हाल की गिरावट के दौरान शेयर ने 20 डे ईएमए के पास सपोर्ट लिया है. इससे निचले स्तर पर खरीदारी की रुचि का संकेत मिलता है. शेयर में प्रति घंटा चार्ट पर साइडवेज रेंज ब्रेकआउट के बाद मजबूत रिकवरी भी देखने को मिली है. एक्सपर्ट ने 1489 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इसका स्टॉप लॉस 1410 रुपये और टारगेट 1650 रुपये रखा गया है.

Paras Defence में कितना मिल सकता है रिटर्न

Paras Defence के लिए दिए गए 1489 रुपये के खरीदारी भाव और 1650 रुपये के टारगेट के बीच करीब 161 रुपये का अंतर है. यानी खरीदारी भाव से करीब 10.8 फीसदी की संभावित तेजी का लक्ष्य है. शेयर के आरएसआई ने भी मध्य स्तर के आसपास सपोर्ट लिया है. इससे शेयर की तेजी की गति में सुधार का संकेत मिल रहा है. हालांकि, 1410 रुपये का स्टेबल रिस्क कंट्रोल के लिए अहम रहेगा. इसके नीचे शेयर में कमजोरी बढ़ सकती है.

Zydus Lifesciences में भी खरीदारी की सलाह

Zydus Lifesciences में भी तकनीकी सेटअप पॉजिटिव नजर आ रहा है. शेयर ने डेली चार्ट पर बुलिश एंगुल्फिंग कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है. हाल की गिरावट के बाद शेयर ने 20 डे और 50 डे ईएमए जोन के पास सपोर्ट लिया है. इससे शेयर में दोबारा खरीदारी की रुचि बढ़ने का संकेत मिलता है. शेयर में कारोबार की मात्रा भी बेहतर रही है. एक्सपर्ट ने 1157 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इसका स्टॉप लॉस 1100 रुपये और टारगेट 1260 रुपये रखा गया है.

Zydus Lifesciences में 103 रुपये का टारगेट

Zydus Lifesciences के लिए 1157 रुपये के खरीदारी भाव के मुकाबले 1260 रुपये का टारगेट दिया गया है. यानी इसमें करीब 103 रुपये या लगभग 8.9 फीसदी की संभावित तेजी का लक्ष्य है. 20 डे और 50 डे ईएमए का पॉजिटिव सेटअप शेयर के लिए बेहतर संकेत दे रहा है. हालांकि, 1100 रुपये का स्टॉप लॉस बनाए रखना जरूरी होगा. इससे निवेश में रिस्क को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

Titagarh Rail Systems में भी तेजी के संकेत

Titagarh Rail Systems में भी तेजी के संकेत मजबूत हुए हैं. शेयर ने 200 डे ईएमए के आसपास मजबूत सपोर्ट लिया, जहां खरीदारी देखने को मिली. इसके बाद शेयर ने साइडवेज रेंज से ब्रेकआउट दिया. इस ब्रेकआउट को बेहतर कारोबार की मात्रा का भी साथ मिला. प्रति घंटा चार्ट पर फॉलिंग ट्रेंडलाइन का ब्रेकआउट और बुलिश ईएमए क्रॉसओवर भी हुआ है. इससे कम अवधि में शेयर की तेजी की गति में सुधार का संकेत मिलता है. एक्सपर्ट ने 896 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है.

Titagarh Rail Systems का टारगेट 985 रुपये

Titagarh Rail Systems के लिए 896 रुपये का खरीदारी भाव दिया गया है. इसका टारगेट 985 रुपये रखा गया है, जबकि स्टॉप लॉस 850 रुपये है. खरीदारी भाव से टारगेट तक करीब 89 रुपये का अंतर है. यानी शेयर में करीब 9.9 फीसदी की संभावित तेजी का लक्ष्य है. 200 डे ईएमए का सपोर्ट और बेहतर कारोबार की मात्रा शेयर के तकनीकी सेटअप को मजबूत कर रहे हैं. हालांकि, 850 रुपये का स्तर रिस्क कंट्रोल के लिए अहम रहेगा.

ये भी पढ़ें- Closing Bell: छह हफ्ते के निचले स्तर पर Sensex, Nifty 23779 पर बंद, IT और Media शेयरों में बिकवाली

एक्सपर्ट ने क्यों चुने ये तीन शेयर

इन तीनों शेयरों में चार्ट पर अलग- अलग तकनीकी संकेत दिखाई दे रहे हैं. Paras Defence में हायर हाई और हायर लो के साथ 20 डे ईएमए का सपोर्ट मिला है. Zydus Lifesciences में बुलिश एंगुल्फिंग पैटर्न और ईएमए सपोर्ट नजर आया है. वहीं Titagarh Rail Systems में 200 डे ईएमए का सपोर्ट, रेंज ब्रेकआउट और बुलिश ईएमए क्रॉसओवर देखने को मिला है. इन संकेतों के आधार पर एक्सपर्ट ने तीनों शेयरों में खरीदारी की रणनीति बताई है.