नहीं रुक रही इस पेनी स्टॉक की तेजी, लगातार लग रहा अपर सर्किट, 14 अगस्त को हो सकता है खास फैसला!

कंपनी के शेयर लगातार ही रैली कर रहे हैं. शेयर ने पिछले एक महीने में पैसे को करीब डेढ़ गुना बना दिया है. यह कंपनी Avance Technologies, आईटी सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स के ट्रेडिंग और आईटी सॉल्यूशंस देने का काम करती है. कंपनी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, मैसेजिंग सर्विसेज़, मोबाइल मार्केटिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, IoT और डेटा सेंटर मैनेजमेंट जैसे सेक्टर में सेवाएं देती है.

2 रुपये से कम का शेयर Image Credit: Canva

Penny Stocks: सोमवार को Avance Technologies के शेयर 2 फीसदी अपर सर्किट में चले गए. शेयर का दाम बढ़कर 1.56 रुपये प्रति शेयर हो गया. इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर सिर्फ 0.52 रुपये है. इस तेजी के बाद शेयर अपने एक साल के हाई पर चले गए. इस दौरान इसमें 88 लाख की वॉल्यूम देखने को मिली. लगातार शेयर रैली कर रहा है. पिछले एक महीने में शेयर 48 फीसदी चढ़ गया.

14 अगस्त को बोर्ड मीटिंग

कंपनी ने बताया कि उसका बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स 14 अगस्त 2025 को नवी मुंबई के रजिस्टर्ड ऑफिस में मीटिंग करेगा. इसमें पहली तिमाही (Q1 FY26) के स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड नतीजों को मंजूरी दी जाएगी. इसके साथ ही कंपनी फंड जुटाने के विकल्पों प्रेफरेंशियल इश्यू, राइट्स इश्यू, QIP या अन्य तरीकों पर भी विचार करेगी, जिसके लिए जरूरी रेगुलेटरी और स्टैच्यूटरी मंजूरियां ली जाएंगी.

सोर्स-BSE

नए बिजनेस में एंट्री की तैयारी

16 जुलाई 2025 को कंपनी ने Checkers India Technology Pvt Ltd को खरीदने के लिए एक नॉन-बाइंडिंग टर्म शीट साइन की थी. यह कंपनी Excess2Sell नाम से B2B इन्वेंट्री लिक्विडेशन मार्केटप्लेस चलाती है, जो पूरे भारत में ब्रांड्स, मैन्युफैक्चरर्स, वेंडर्स और होलसेलर्स के लिए एक्स्ट्रा या रिटर्न सामान बेचने में मदद करता है.

कंपनी का मार्केट कैप और शेयर रिटर्न्स

कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 303 करोड़ रुपये है. पिछले 52 हफ्तों में इसने 73 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि बीते 5 साल में इसका रिटर्न 5,600 फीसदी तक पहुंच चुका है. सिर्फ पिछले 1 महीने में ही कंपनी के शेयर ने 48 फीसदी की बढ़त दर्ज की है.

सोर्स-TradingView

इसे भी पढ़ें- बदल गया इस मल्टीबैगर का नाम, 5 साल में 3300% रिटर्न, नए अवतार में भाव 40 रुपये से कम

कंपनी का बिजनेस

Avance Technologies, आईटी सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स के ट्रेडिंग और आईटी सॉल्यूशंस देने का काम करती है. कंपनी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, मैसेजिंग सर्विसेज़, मोबाइल मार्केटिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, IoT और डेटा सेंटर मैनेजमेंट जैसे सेक्टर में सेवाएं देती है.

इसे भी पढ़ें- इस कंपनी को मिला ₹242 करोड़ का ऑर्डर, 9 महीने से जूझ रहा स्टॉक! गिरता शेयर पलटेगा बाजी ?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

ग्रीन अमोनिया से बदलेगी इस फर्टिलाइजर कंपनी की किस्मत, FY28 तक 73 फीसदी बढ़ाएगी प्रोडक्शन कैपेसिटी, रखें नजर

100 फीसदी रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर शेयर में FIIs ने बढ़ाया दांव, DIIs और मधुसूदन केला ने की मुनाफावसूली, रखें नजर

इस हफ्ते शेयर मार्केट में क्या होगा? US Fed से लेकर Q1 FY27 रिजल्ट तक, ये 5 ट्रिगर तय करेंगे बाजार की चाल

Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस

एक हफ्ते में निवेशकों के उड़े 2.74 लाख करोड़ रुपये, HDFC Bank ने सबसे ज्यादा कराया नुकसान; देखें लिस्ट

537% रिटर्न देने वाले AI Infra Stock पर टूट पड़े FII और DII, रिकॉर्ड ऑर्डर से बढ़ा भरोसा! मजबूत हैं फाइनेंशियल्स