Dr. Reddy’s पर PL Capital बुलिश, स्टॉक को Reduce से Accumulate में किया Upgrade, जानें कहां तक जाएगा भाव?

PL Capital ने स्टॉक को Reduce से अपग्रेड कर Accumulate रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. यह FY28E EPS के 23 गुना P/E वैल्यूएशन पर आधारित है. हालांकि ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के EPS अनुमान में 3-6 फीसदी तक कटौती की है.

Dr. Reddy’s Laboratories में तेजी. Image Credit: Canva Dr. Reddy’s Laboratories website

ब्रोकरेज हाउस PL Capital ने Dr. Reddy’s Laboratories पर अपना नजरिया बदला है. ब्रोकरेज ने कंपनी की मजबूत पाइपलाइन, आने वाले नए लॉन्च और मार्जिन रिकवरी की उम्मीद के चलते स्टॉक को Reduce से अपग्रेड कर Accumulate रेटिंग दी है. हालांकि FY27 और FY28 के EPS अनुमान में हल्की कटौती की गई है. बुधवार को Dr. Reddy’s Labs का शेयर हल्की बढ़त के साथ 1,270.6 रुपये पर कारोबार करता दिखा.

Q4FY26 में कई वन-ऑफ असर

Dr. Reddy’s Laboratories के Q4FY26 नतीजों में कई वन-ऑफ फैक्टर्स का असर देखने को मिला. इन वन-ऑफ फैक्टर्स को हटाकर देखें तो कंपनी का बेस बिजनेस EBITDA करीब 1,200 करोड़ रुपये रहा और ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन यानी OPM करीब 15 फीसदी के आसपास रहा.

Semaglutide लॉन्च से बढ़ सकती है ग्रोथ

PL Capital का मानना है कि आने वाले समय में Semaglutide का अलग-अलग प्रमुख बाजारों में लॉन्च कंपनी की ग्रोथ और मार्जिन रिकवरी के लिए अहम ट्रिगर बन सकता है. इसके अलावा कंपनी के ओवरहेड खर्चों में कमी आने से भी मार्जिन में सुधार की उम्मीद जताई गई है. ब्रोकरेज का कहना है कि अगर bAbatacept जैसे प्रोडक्ट समय पर लॉन्च होते हैं तो FY28 की दूसरी छमाही से कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी में और तेजी आ सकती है.

घरेलू बाजार और रूस बिजनेस मजबूत

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी का घरेलू बिजनेस और रूस मार्केट में बिक्री मजबूत बनी हुई है. यही वजह है कि कंपनी के बेस बिजनेस मार्जिन में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. PL Capital ने अनुमान लगाया है कि मौजूदा 15-16 फीसदी के मार्जिन FY28 तक बढ़कर करीब 21 फीसदी तक पहुंच सकते हैं.

FY27 से दिख सकते हैं बड़े फायदे

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने gRevlimid से मिले कैश फ्लो का इस्तेमाल Peptides, Biosimilars और GLP प्रोडक्ट पाइपलाइन तैयार करने में किया है. इन निवेशों का फायदा FY27 से दिखाई देना शुरू हो सकता है, जिससे कंपनी की लॉन्ग टर्म ग्रोथ मजबूत हो सकती है.

PL Capital ने क्या कहा?

PL Capital ने स्टॉक को Reduce से अपग्रेड कर Accumulate रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. यह FY28E EPS के 23 गुना P/E वैल्यूएशन पर आधारित है. हालांकि ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के EPS अनुमान में 3-6 फीसदी तक कटौती की है. ब्रोकरेज के मुताबिक Semaglutide बिजनेस की ग्रोथ उम्मीद से धीमी रहने का जोखिम कंपनी के लिए बड़ा चुनौतीपूर्ण फैक्टर हो सकता है.

HDFC Securities अब भी सतर्क

दूसरी ओर HDFC Securities ने स्टॉक पर अपनी REDUCE रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के EPS अनुमान में बदलाव करते हुए टारगेट प्राइस 1,260 रुपये तय किया है, जो FY28E EPS के 22 गुना वैल्यूएशन पर आधारित है.

शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?

Dr. Reddy’s Labs का मार्केट कैप 1.06 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर लगभग फ्लैट रहा है. वहीं पिछले तीन महीनों में इसमें हल्की कमजोरी देखने को मिली है. हालांकि एक साल में शेयर करीब 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दे चुका है.

इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में आएगी रैली! ₹210 का शेयर जा सकता है ₹323, जानें किन वजहों से भरेगा उड़ान?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Closing Bell: सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद, निवेशकों ने कमाए 3 लाख करोड़; चमके ये सेक्टर्स

Dixon Technologies पर Emkay बुलिश, कमजोर Q4 के बावजूद BUY रेटिंग बरकरार; जानें कितना मिल सकता है रिटर्न?

इस स्टॉक में बंपर रैली! 9 फीसदी से ज्यादा चढ़े शेयर, Q4 में बढ़ा मुनाफा; जानें आगे क्या है कंपनी का आउटलुक?

एक तरफ मेटल शेयरों में रैली, दूसरी ओर ज्वेलरी स्टॉक्स में कोहराम! सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी से बड़ी उथल-पुथल!

हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी 23500 के नीचे; मेटल स्टॉक्स में बंपर रैली

इस स्टॉक में तूफानी तेजी! Q4 नतीजों के बाद 25 रुपये डिविडेंड का ऐलान, AI पर बढ़ रहा कंपनी का फोकस