PNB Q1 Results: प्रॉफिट तीन गुना बढ़ा, NPA भी घटा, जानें पूरे डिटेल
पंजाब नेशनल बैंक ने वित्त वर्ष 2026 27 की पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं. बैंक का नेट प्रॉफिट तीन गुना से अधिक बढ़कर 5253 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस दौरान बैंक की एसेट क्वालिटी भी मजबूत हुई और सकल एनपीए घटकर 2.78 फीसदी रह गया. नेट एनपीए भी कम हुआ.

PNB Q1 Results: पंजाब नेशनल बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर तीन गुना से ज्यादा बढ़कर 5253 करोड़ रुपये पहुंच गया है. बेहतर एसेट क्वालिटी और ऑपरेशन परफॉर्मेंस की वजह से बैंक के नतीजे मजबूत रहे. इस दौरान बैंक के फंसे कर्ज में भी कमी आई है. हालांकि खराब कर्ज के लिए प्रावधान पहले के मुकाबले बढे़ हैं.
तीन गुना से ज्यादा बढ़ा नेट प्रॉफिट
NPA का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में बढ़कर 5253 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल इसी अवधि में बैंक का प्रॉफिट 1675 करोड़ रुपये था. यानी बैंक के लाभ में तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई. यह प्रदर्शन बैंक की बेहतर कमाई और मजबूत वित्तीय स्थिति को दिखाता है.
ब्याज इनकम में दर्ज हुई हल्की बढ़ोतरी
बैंक की कुल इनकम लगभग स्थिर रहकर 37231 करोड़ रुपये रही. हालांकि ब्याज से होने वाली इनकम बढ़कर 32897 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 31964 करोड़ रुपये थी. ऑपरेशन प्रॉफिट भी बढ़कर 7519 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 7081 करोड़ रुपये था.
फंसे कर्ज में आई अच्छी कमी
बैंक की एसेट क्वालिटी में लगातार सुधार देखने को मिला. ग्रॉस एनपीए घटकर 2.78 फीसदी रह गया, जो पिछले साल 3.78 फीसदी था. वहीं नेट एनपीए भी घटकर 0.26 फीसदी पर आ गया, जो एक साल पहले 0.38 फीसदी था. इससे बैंक की बैलेंस शीट पहले से ज्यादा मजबूत हुई है.
एनपीए की रकम भी घटी
सकल फंसे कर्ज की राशि 42673 करोड़ रुपये से घटकर 35381 करोड़ रुपये रह गई. वहीं नेट फंसे कर्ज की राशि 4132 करोड़ रुपये से घटकर 3433 करोड़ रुपये पर आ गई. यह दिखाता है कि बैंक ने खराब कर्ज पर बेहतर नियंत्रण किया है और रिकवरी में सुधार हुआ है.
यह भी पढ़ें- Kotak Mahindra Bank Q1 Results: 22.6 फीसदी बढ़ा मुनाफा, 5480 करोड़ रुपये पहुंचा प्रॉफिट
खराब कर्ज के प्रावधान बढे़
हालांकि बैंक ने खराब कर्ज के लिए प्रावधान बढ़ाकर 792 करोड़ रुपये कर दिया. पिछले साल जून तिमाही में यह आंकड़ा 396 करोड़ रुपये था. इसके साथ ही बैंक का कैपिटल एडेक्वेसी रेशियो बढ़कर 18.13 फीसदी हो गया, जो पिछले साल 17.5 फीसदी था.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.