ट्रैक्टर से टेक्नोलॉजी तक, इस ऑटो कंपनी का बड़ा प्लान, AI और इलेक्ट्रिक मशीनों पर लगाया ₹160 करोड़ का दांव
एग्रीकल्चर इक्विपमेंट बनाने वाली VST Tillers Tractors अब टेक्नोलॉजी आधारित कंपनी बनने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है. कंपनी AI, IoT और इलेक्ट्रिक फार्म मशीनों के विकास पर 160 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी. इसके तहत नया ग्लोबल टेक सेंटर बनाया जाएगा और अगले 18 महीनों में 16 से 20 नए उत्पाद बाजार में उतारे जाएंगे.
VST Tillers: एग्रीकल्चर इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी VST Tillers Tractors अब खुद को केवल ट्रैक्टर और पावर टिलर कंपनी तक सीमित नहीं रखना चाहती. कंपनी AI, इलेक्ट्रिक फार्म मशीनों और स्मार्ट खेती की तकनीक पर बड़ा दांव लगा रही है. इसके लिए कंपनी 160 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही है. इस निवेश के जरिए कंपनी नए प्रोडक्ट, ग्लोबल बाजार और एडवांस टेक्नोलॉजी पर फोकस बढ़ाएगी. आने वाले समय में इसका असर कंपनी के कारोबार और शेयर दोनों पर देखने को मिल सकता है.
160 करोड़ रुपये से ज्यादा का टेक्नोलॉजी निवेश
VST Tillers एक नया ग्लोबल टेक सेंटर बनाने जा रही है, जिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे. इसके अलावा कंपनी पिछले चार से पांच साल से हर साल 50 से 60 करोड़ रुपये रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर खर्च कर रही है. यानी कुल निवेश 160 करोड़ रुपये से अधिक का होगा. कंपनी का मकसद नई तकनीक खुद विकसित करना है ताकि बाहरी कंपनियों पर निर्भरता कम हो और नए प्रोडक्ट तेजी से बाजार में उतारे जा सकें.
अगले 18 महीने में आएंगे 20 नए प्रोडक्ट
कंपनी ने अगले 18 महीनों में 16 से 20 नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बनाई है. इसमें तीन नए कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म, 12 से 16 नए वेरिएंट, इलेक्ट्रिक टिलर, इलेक्ट्रिक वीडर और ट्रैक्टर तथा टिलर के बीच की नई मशीन शामिल होगी. कंपनी का मानना है कि इससे खेती के लिए आधुनिक और किफायती मशीनों की मांग पूरी होगी.
AI और स्मार्ट फार्मिंग पर रहेगा फोकस
कंपनी का नया टेक सेंटर AI, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और कनेक्टेड फार्मिंग टेक्नोलॉजी पर काम करेगा. कंपनी का मानना है कि स्मार्ट खेती का बाजार अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन आने वाले तीन से पांच साल में इसकी मांग तेजी से बढ़ सकती है. इसी वजह से कंपनी अभी से इस क्षेत्र में निवेश बढ़ा रही है ताकि भविष्य में इसका फायदा मिल सके.
यूरोप और अमेरिका में भी बढ़ाएगी कारोबार
VST Tillers यूरोप में सप्लाई मजबूत करने के लिए नीदरलैंड में अपना ऑपरेशन शुरू कर रही है. इससे शिपिंग में लगने वाला समय कम होगा और ग्राहकों तक तेजी से डिलीवरी हो सकेगी. कंपनी ने यह भी कहा है कि वह 2026 के आखिर तक अमेरिका में ट्रैक्टर भेजना शुरू करेगी और 2027 के अंत तक वहां व्यावसायिक बिक्री शुरू करने की योजना है.
यह भी पढ़ें- HFCL समेत इन 10 शेयरों ने मचाया धमाल, 2026 में अब तक दिया 213 फीसदी तक रिटर्न; जानें डिटेल
वित्तीय स्थिति मजबूत
वित्त वर्ष 2025 26 में कंपनी की इनकम 25 फीसदी बढ़कर 1240 करोड़ रुपये पहुंच गई. ऑपरेटिंग EBITDA 49 फीसदी बढ़कर 165.9 करोड़ रुपये हो गया, जबकि नेट प्रॉफिट 106 करोड़ रुपये रहा. कंपनी के पास 634 करोड़ रुपये का निवेश भी मौजूद है. मैनेजमेंट का कहना है कि आने वाले छह महीनों में किसी नई कंपनी के अधिग्रहण पर भी फैसला लिया जा सकता है. हालांकि कंपनी ने मानसून और महंगाई को देखते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए कोई औपचारिक अनुमान जारी नहीं किया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Oppo K15 जल्द होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
Kotak Mahindra Bank Q1 Results: 22.6 फीसदी बढ़ा मुनाफा, 5480 करोड़ रुपये पहुंचा प्रॉफिट
HFCL समेत इन 10 शेयरों ने मचाया धमाल, 2026 में अब तक दिया 213 फीसदी तक रिटर्न; जानें डिटेल
