Oppo K15 जल्द होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

ओप्पो 24 जुलाई को चीन में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K15 लॉन्च करेगा.कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके कई फीचर का खुलासा कर दिया है.फोन में MediaTek Dimensity 7360 Super प्रोसेसर, 8000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP का डुअल रियर कैमरा मिलेगा.

ओप्पो 24 जुलाई को चीन में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K15 लॉन्च करेगा.

ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo K15 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह स्मार्टफोन 24 जुलाई को चीन में पेश किया जाएगा. लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कई फीचर भी सामने रख दिए हैं. फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity 7360 Super प्रोसेसर मिलेगा. इसके साथ ही फोन में 50MP का कैमरा और IP69 रेटिंग भी दी जाएगी. कंपनी का दावा है कि यह फोन गेमिंग और हैवी यूजर्स के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है.

24 जुलाई को होगा लॉन्च

Oppo K15 को 24 जुलाई को चीन में सुबह 10 बजे लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल इस फोन की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है. कंपनी इसे Gale Grey और Rapid White दो कलर ऑप्शन में पेश करेगी. शुरुआत में इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट उपलब्ध होगा. आने वाले समय में दूसरे स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च किए जा सकते हैं.

मिलेगा नया Dimensity 7360 Super प्रोसेसर

Gadget 360 के रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में MediaTek Dimensity 7360 Super चिपसेट दिया जाएगा. इसके साथ Tidal Engine तकनीक भी मिलेगी जो बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करेगी. कंपनी ने इसमें एक्टिव कूलिंग फैन भी दिया है जिससे लंबे समय तक गेम खेलने या भारी एप चलाने पर भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा. यह फीचर पहले केवल Pro मॉडल में मिलता था.

8000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग

Oppo K15 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी होगी. फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी मिलेगा जिससे गेमिंग के दौरान फोन कम गर्म होगा. कंपनी ने इसमें Glacier Battery Energy Gathering Chip भी दी है जो बैटरी की क्षमता और लाइफ को बेहतर बनाने में मदद करेगी.

कैमरा और डिस्प्ले पर भी जोर

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया जाएगा. इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. ऐसे में फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है.

यह भी पढे़ें- Vivo T5 Lite 44W 5G हुआ लॉन्च, लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और AI फीचर्स से है लैस; जानें कीमत

मजबूत डिजाइन और एडवांस फीचर

Oppo K15 को IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा.फोन में 4950 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम मिलेगा जो हीट को तेजी से बाहर निकालने में मदद करेगा.इसके अलावा डुअल फ्रीक्वेंसी GPS और थ्री फ्रीक्वेंसी BeiDou सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे लोकेशन ट्रैकिंग अधिक सटीक होगी.