जुलाई खत्म होने से पहले लॉन्च होंगी 3 नई कारें, Maruti Suzuki, Honda और Toyota दिखाएंगी दम; जानें लॉन्च डेट और फीचर्स
जुलाई 2026 खत्म होने से पहले भारतीय ऑटो बाजार में 3 नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं. इनमें 2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift, Honda ZR-V Hybrid और Next-Generation Toyota Hilux शामिल हैं. नई Brezza में अपडेटेड डिजाइन और नया इंजन मिलने की उम्मीद है, जबकि Honda ZR-V Hybrid स्ट्रॉन्ग Hybrid टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी.
Upcoming Car Launches: जुलाई 2026 का महीना ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी व्यस्त रहा है. इस महीने Tata Sierra.ev और Kia Syros EV जैसी कई नई गाड़ियों की लॉन्चिंग देखने को मिली. हालांकि, जुलाई खत्म होने से पहले भारतीय बाजार में 3 और नई कारें दस्तक देने वाली हैं. इनमें 2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift, Honda ZR-V Hybrid और Next-Generation Toyota Hilux शामिल हैं. ये तीनों मॉडल अलग-अलग सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किए जाएंगे और इनमें डिजाइन, फीचर्स तथा टेक्नोलॉजी के स्तर पर कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.
2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift
Cartoq की रिपोर्ट के मुताबिक, Maruti Suzuki 23 जुलाई को 2026 Brezza Facelift लॉन्च करेगी. कंपनी ने इस सब-4 मीटर SUV को नए डिजाइन और अतिरिक्त फीचर्स के साथ अपडेट किया है. नई Brezza में रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, स्पोर्टी रेड एक्सेंट्स, नया बंपर और सिल्वर स्किड प्लेट मिलेगी. इसके अलावा पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललैंप, नया बंपर और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए जाने की उम्मीद है.
केबिन में 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में पैडल शिफ्टर्स मिल सकते हैं. इंजन की बात करें तो मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल और CNG विकल्प के साथ कंपनी नया 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दे सकती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 8.80 लाख रुपये रहने की उम्मीद है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 15 लाख रुपये तक जा सकती है.
Honda ZR-V Hybrid
Honda 20 या 21 जुलाई के आसपास भारतीय बाजार में ZR-V Hybrid लॉन्च कर सकती है. यह SUV कंपनी की फ्लैगशिप पेशकश होगी और इसे सीमित संख्या में CBU (Completely Built Unit) के रूप में भारत लाया जाएगा. इसमें 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ डुअल-मोटर स्ट्रॉन्ग Hybrid सिस्टम मिलेगा. यह सेटअप 184 bhp की पावर और 315 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. इंजन के साथ e-CVT गियरबॉक्स दिया जाएगा. कंपनी का दावा है कि यह SUV 22.8 kmpl तक का माइलेज देगी और एक फुल टैंक में करीब 1,300 किलोमीटर तक चल सकेगी.
फीचर्स की बात करें तो इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 12-स्पीकर Bose ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलेगा. सुरक्षा के लिए इसमें 8 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, TPMS और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जाएंगे. इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 40 लाख से 45 लाख रुपये के बीच हो सकती है.
Next-Generation Toyota Hilux
Toyota 28 जुलाई को Next-Generation Hilux लॉन्च करेगी. नया मॉडल IMV बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर आधारित रहेगा, लेकिन इसके डिजाइन और फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. नई Hilux में स्लिम LED हेडलैंप्स, बड़ा हनीकॉम्ब ग्रिल, TOYOTA लेटरिंग, नए अलॉय व्हील्स, सिल्वर स्किड प्लेट और नया Sunglow एक्सटीरियर कलर मिलेगा. केबिन में डुअल 12.3 इंच डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलेंगे.
सेफ्टी के लिहाज से इसमें Level 2 ADAS, 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, TPMS, Hill Hold Assist, Hill Descent Control और फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर दिए जा सकते हैं. इंजन में 2.8-लीटर डीजल यूनिट बरकरार रहेगी, जो 204 PS की पावर जनरेट करेगी. इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा. साथ ही इसमें स्टैंडर्ड 4-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 35 लाख रुपये रहने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: इन 4 डिफेंस कंपनियों के विदेशी निवेशक हुए दीवाने, जून तिमाही में बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर
Latest Stories
Nexon से Safari तक सस्ती हुईं Tata की कारें, जुलाई में 95,000 रुपये तक का मिल रहा डिस्काउंट
अब ज्यादा माइलेज वाली कारों पर होगा जोर! CAFE III ड्राफ्ट में सरकार ने किए बड़े बदलाव; जानें नए नियमों में क्या बदला
E20 पेट्रोल पर आया बड़ा फैसला! Grand Vitara बदलो या ₹20.50 लाख लौटाओ; आयोग ने मारुति सुजुकी को दिया 45 दिन का अल्टीमेटम
