कमजोर नतीजों के बाद भी ब्रोकरेज इस शेयर पर बुलिश; ₹360 का टारगेट बरकरार, जानें क्यों आएगी तेजी?

Elara Capital का मानना है कि भले ही तिमाही नतीजे कमजोर रहे हों, लेकिन कंपनी का लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूत बना हुआ है. ट्रांसमिशन सेक्टर में बढ़ते निवेश, मजबूत ऑर्डरबुक और लगातार बढ़ते कैपेक्स से आने वाले समय में कंपनी की कमाई को सहारा मिल सकता है.

पावरग्रिड Image Credit: Getty image

Power Grid Target Price : सरकारी पावर ट्रांसमिशन कंपनी Power Grid Corporation of India के मार्च तिमाही नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे. हालांकि, मजबूत ऑर्डरबुक, तेज कैपेक्स और प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन के दम पर ब्रोकरेज हाउस Elara Capital ने शेयर पर अपनी Buy रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 360 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. नतीजों के बाद भी शेयर में हल्की खरीदारी देखने को मिली. Power Grid Corp का शेयर कारोबार के दौरान 0.83 प्रतिशत चढ़कर 299 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 3.83 प्रतिशत गिरा है, जबकि पिछले एक साल में इसमें मामूली 0.4 प्रतिशत की कमजोरी रही है. शेयर ने 27 अप्रैल 2026 को अपना 52-वीक हाई बनाया था.

Q4FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?

  • Elara Capital के मुताबिक Power Grid का ऑपरेशनल प्रदर्शन मार्च तिमाही में कमजोर रहा. कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 5 प्रतिशत घटकर 11,600 करोड़ रुपये रह गया.
  • वहीं EBITDA भी 11 प्रतिशत गिरकर 9,060 करोड़ रुपये पर आ गया. कंपनी का EBITDA मार्जिन दबाव में रहा, जबकि खर्चों में बढ़ोतरी का असर मुनाफे पर देखने को मिला.
  • तिमाही के दौरान कंपनी का डेप्रिसिएशन 3 प्रतिशत बढ़कर 3,290 करोड़ रुपये हो गया. इसके अलावा अन्य आय भी 3 प्रतिशत घटकर 300 करोड़ रुपये रही.
  • कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स यानी PBT 22 प्रतिशत गिरकर 3,900 करोड़ रुपये पर आ गया.

एडजस्टेड PAT में 24 प्रतिशत की गिरावट

ब्रोकरेज के अनुसार Q4 में कंपनी को 3,700 करोड़ रुपये का रेगुलेटरी लॉस हुआ, जबकि 5,170 करोड़ रुपये का डिफर्ड टैक्स बेनिफिट मिला. इन एकमुश्त प्रभावों को हटाने के बाद कंपनी का एडजस्टेड PAT 24 प्रतिशत गिरकर 3,120 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि रिपोर्टेड PAT सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 4,500 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.

मजबूत कैपेक्स और ऑर्डरबुक बनी बड़ी ताकत

कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद कंपनी की एग्जीक्यूशन क्षमता मजबूत बनी हुई है. FY26 में Power Grid का कैपेक्स 39,900 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो कंपनी के शुरुआती 32,000 करोड़ रुपये के गाइडेंस से काफी ज्यादा रहा. इसके अलावा कंपनी का कैपिटलाइजेशन भी 28,200 करोड़ रुपये रहा, जबकि पहले 22,000 करोड़ रुपये का अनुमान था. कंपनी की ऑर्डरबुक भी मजबूत बनी हुई है और फिलहाल यह करीब 1.7 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच चुकी है. इसमें TBCB यानी टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग प्रोजेक्ट्स का बड़ा योगदान है.

ब्रोकरेज का क्या कहना है?

  • Elara Capital का मानना है कि भले ही तिमाही नतीजे कमजोर रहे हों, लेकिन कंपनी का लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूत बना हुआ है. ट्रांसमिशन सेक्टर में बढ़ते निवेश, मजबूत ऑर्डरबुक और लगातार बढ़ते कैपेक्स से आने वाले समय में कंपनी की कमाई को सहारा मिल सकता है.
  • इसी वजह से ब्रोकरेज ने शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 360 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.

इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में मचा हाहाकार! 15 फीसदी तक टूटे स्टॉक, जानें क्यों आई बड़ी बिकवाली?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.