पॉपकॉर्न बेचकर ₹2088 करोड़ की कमाई, टिकट से भी ज्यादा खास है PVR INOX का ये बिजनेस मॉडल

PVR INOX ने वित्त वर्ष 2026 में कुल 6743 करोड़ रुपये की कमाई की. इसमें सबसे बड़ा योगदान मूवी टिकट से मिला, जिससे 3530 करोड़ रुपये का रेवेन्यू आया. इसके बाद पॉपकॉर्न और अन्य खाने पीने की चीजों से कंपनी ने 2,088 करोड़ रुपये कमाए. विज्ञापन से 464 करोड़ रुपये और अन्य सोर्स से 661 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

PVR INOX ने वित्त वर्ष 2026 में कुल 6743 करोड़ रुपये की कमाई की है. Image Credit: money9live

PVR INOX: फिल्म देखने के लिए लोग सिनेमाघर जाते हैं, लेकिन PVR INOX की कमाई सिर्फ फिल्म टिकट से नहीं होती. कंपनी के FY26 के आंकड़ों के मुताबिक, सिनेमाघरों में बिकने वाले पॉपकॉर्न और खाने पीने की चीजों से कंपनी ने ₹2,088 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया. वहीं मूवी टिकट से कंपनी की कमाई ₹3,530 करोड़ रही. इसके अलावा विज्ञापन और दूसरी गतिविधियों से भी कंपनी को अच्छी कमाई हुई. यानी सिनेमाघर का असली बिजनेस सिर्फ टिकट बेचने तक सीमित नहीं है.

पॉपकॉर्न से हुई ₹2088 करोड़ की कमाई

startupnews.fyi की एक रिपोर्ट के मुताबिक, PVR INOX ने Food and Beverages यानी खाने पीने की चीजों से ₹2088 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया. इसमें पॉपकॉर्न, कोल्ड ड्रिंक और दूसरी खाने पीने की चीजें शामिल हैं. यह आंकड़ा दिखाता है कि सिनेमाघर में फिल्म देखने के साथ- साथ खाने पीने का बिजनेस भी कंपनी के लिए काफी अहम है. हालांकि यह रेवेन्यू है, इसे कंपनी का मुनाफा नहीं माना जाना चाहिए.

टिकट से कंपनी ने कमाए ₹3530 करोड़

PVR INOX के लिए सबसे बड़ा रेवेन्यू सोर्स अभी भी मूवी टिकट है. FY26 में कंपनी ने टिकट बिक्री से ₹3530 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया. यानी कुल ₹6,743 करोड़ के रेवेन्यू में टिकट बिक्री की बड़ी हिस्सेदारी रही. इसके बावजूद Food and Beverages से आने वाला ₹2088 करोड़ का रेवेन्यू बताता है कि ग्राहक सिनेमाघर में सिर्फ टिकट पर खर्च नहीं करते. फिल्म के साथ खाने पीने पर होने वाला खर्च भी कंपनी की कमाई बढ़ाता है.

कुल रेवेन्यू ₹6743 करोड़ रहा

FY26 में PVR INOX का कुल रेवेन्यू ₹6743 करोड़ रहा. इसमें मूवी टिकट से ₹3530 करोड़ और Food and Beverages से ₹2088 करोड़ मिले. इसके अलावा कंपनी ने विज्ञापन से ₹464 करोड़ और अन्य सोर्स से ₹661 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया. इन सभी चारों सोर्स को जोड़ने पर कंपनी का कुल रेवेन्यू ₹6743 करोड़ बैठता है. इससे कंपनी के कमाई के मॉडल को आसानी से समझा जा सकता है.

विज्ञापन से भी ₹464 करोड़ की कमाई

सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले और इंटरवल के दौरान दिखाए जाने वाले विज्ञापन भी PVR INOX की कमाई का हिस्सा हैं. FY26 में कंपनी ने विज्ञापन से ₹464 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया. सिनेमाघरों में आने वाली बड़ी संख्या में ऑडियंस एडवरटाइजर के लिए अहम होती है. यही वजह है कि टिकट और Food and Beverages के अलावा विज्ञापन भी कंपनी के बिजनेस मॉडल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

बाकी सोर्स से ₹661 करोड़ का रेवेन्यू

कंपनी को अन्य एक्टिविटी से भी FY26 में ₹661 करोड़ का रेवेन्यू मिला. इसमें अलग- अलग दूसरी कारोबारी एक्टिविटी शामिल हो सकती हैं. इस तरह PVR INOX का बिजनेस केवल टिकट बिक्री पर निर्भर नहीं है. कंपनी टिकट, खाने पीने की चीजों, विज्ञापन और दूसरे सोर्स से कमाई करती है. यही मॉडल सिनेमाघरों को फिल्म रिलीज के अलावा भी कमाई का मौका देता है.

ये भी पढ़ें- दवाई बनाने वाली कंपनी के शेयर 12% उछले, ब्रोकरेज ने कहा अभी है इसमें कमाई का मौका, जानें- टारगेट प्राइस

टिकट से अलग भी बड़ा है सिनेमाघर का बिजनेस

PVR INOX के FY26 आंकड़े बताते हैं कि सिनेमाघर में ग्राहक का खर्च सिर्फ टिकट खरीदने तक सीमित नहीं है. कंपनी को टिकट के अलावा Food and Beverages और विज्ञापन से भी बड़ी कमाई होती है. खास तौर पर ₹2,088 करोड़ का Food and Beverages रेवेन्यू इस बात को दिखाता है कि पॉपकॉर्न और दूसरी खाने पीने की चीजें सिनेमाघर के बिजनेस में बड़ी भूमिका निभाती हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.