Vodafone Idea में लौटी तेजी! शेयर 3% चढ़ा, Loss घटने के साथ पहली बार बढ़े सब्सक्राइबर
Vodafone Idea के शेयर में Q1 रिजल्ट्स के बाद 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली. कंपनी का नेट लॉस घटकर 3,754 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA 9.1 फीसदी बढ़कर 5,034 करोड़ रुपये हो गया. जून क्वार्टर में कंपनी ने 3 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े और कुल सब्सक्राइबर बेस 19.31 करोड़ पहुंच गया. कंपनी के 67 फीसदी से ज्यादा कस्टमर्स 4G और 5G सर्विसेज का इस्तेमाल कर रहे हैं.
Highlights
- Vodafone Idea का Q1 लॉस घटकर 3,754 करोड़ रुपये रहा.
- EBITDA 9.1 फीसदी बढ़कर 5,034 करोड़ रुपये पहुंचा.
- कंपनी ने जून क्वार्टर में 3 लाख नए Subscribers जोड़े हैं.
Vodafone Idea Share Price: Vodafone Idea के शेयर में मंगलवार के कारोबार में करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली. कंपनी के जून क्वार्टर रिजल्ट्स के बाद स्टॉक में खरीदारी बढ़ी है. Vodafone Idea का शेयर मंगलवार को 3.02 फीसदी की तेजी के साथ 13.30 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी की ओर से दोपहर 2:30 बजे एनालिस्ट और इन्वेस्टर्स के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल भी आयोजित की जानी है. ऐसे में बाजार की नजर मैनेजमेंट की कमेंट्री और आगे की स्ट्रैटेजी पर बनी हुई है.
Q1 रिजल्ट्स के बाद लॉस हुआ कम
Vodafone Idea ने जून क्वार्टर में लॉस को कम करने में सफलता हासिल की है. कंपनी का नेट लॉस घटकर 3,754 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 6,608 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था. कंपनी के कंसोलिडेटेड EBITDA में भी सुधार देखने को मिला. जून क्वार्टर में EBITDA सालाना आधार पर 9.1 फीसदी बढ़कर 5,034 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का ऑपरेशनल परफॉर्मेंस मुख्य रूप से सब्सक्राइबर एडिशंस और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विसेज में लगातार हो रहे अपग्रेड्स से बेहतर हुआ है.
पहली बार बढ़े सब्सक्राइबर्स
Vodafone Idea के लिए सबसे महत्वपूर्ण संकेत सब्सक्राइबर बेस से आया है. कंपनी ने जून क्वार्टर में 3 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं. इसके साथ ही कंपनी का कुल सब्सक्राइबर बेस बढ़कर 19.31 करोड़ हो गया है. यह कंपनी के लिए खास इसलिए है, क्योंकि मर्जर के बाद पहली बार किसी क्वार्टर में सब्सक्राइबर एडिशंस देखने को मिली है. हालांकि, कंपनी के सामने अभी भी सब्सक्राइबर बेस को लगातार बढ़ाने और मार्केट कॉम्पिटिशन से निपटने की चुनौती बनी हुई है.
4G और 5G यूजर्स की हिस्सेदारी बढ़ी
Vodafone Idea के टोटल सब्सक्राइबर बेस में अब 67 फीसदी से ज्यादा कस्टमर्स 4G और 5G सर्विसेज का इस्तेमाल कर रहे हैं. कस्टमर ARPU यानी एवरेज रेवेन्यू पर यूजर में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है. M2M को छोड़कर कस्टमर ARPU सालाना आधार पर 10.2 फीसदी बढ़कर 195 रुपये हो गया. पिछले साल की इसी तिमाही में यह 177 रुपये था. ARPU में बढ़ोतरी टेलीकॉम कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इससे प्रति कस्टमर औसत रेवेन्यू में सुधार होता है.
डेटा यूसेज में भी तेजी
कंपनी के नेटवर्क पर डेटा कंजम्प्शन में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है. 4G और 5G सब्सक्राइबर्स का एवरेज डेटा यूसेज बढ़कर 21.7 GB प्रति महीने हो गया. इसके चलते Vodafone Idea के नेटवर्क पर टोटल डेली डेटा ट्रैफिक बढ़कर 88.4 PB हो गया. यह आंकड़ा बताता है कि कंपनी के हाई-स्पीड डेटा नेटवर्क का इस्तेमाल बढ़ रहा है और कस्टमर्स की तरफ से डेटा कंजम्प्शन मजबूत बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: Milky Mist का IPO खुलते ही GMP ने पकड़ी रफ्तार, ₹2193 कमाने का मौका! पैसा लगाएं या रहें दूर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹310 से Paytm शेयर ने मारी 410% छलांग, अब IPO भाव पर नजर; निवेशकों को कब मिलेगा मुनाफा?
पॉपकॉर्न बेचकर ₹2088 करोड़ की कमाई, टिकट से भी ज्यादा खास है PVR INOX का ये बिजनेस मॉडल
दवाई बनाने वाली कंपनी के शेयर 12% उछले, ब्रोकरेज ने कहा अभी है इसमें कमाई का मौका, जानें- टारगेट प्राइस
