Milky Mist का IPO खुलते ही GMP ने पकड़ी रफ्तार, ₹2193 कमाने का मौका! पैसा लगाएं या रहें दूर?
Milky Mist Dairy Food का 1553 करोड़ रुपये का IPO 11 अगस्त को खुल गया है. इसका प्राइस बैंड 133 से 140 रुपये है और लॉट साइज 107 शेयरों का है. 11 अगस्त सुबह IPO 0.04 गुना सब्सक्राइब हुआ. जीएमपी 20.5 रुपये है, जिससे 160.5 रुपये की संभावित लिस्टिंग कीमत और 14.64% गेन का संकेत मिल रहा है.
Highlights
- Milky Mist Dairy Food का 1553 करोड़ रुपये का IPO 11 अगस्त को खुल गया है.
- इसका प्राइस बैंड 133 से 140 रुपये है और लॉट साइज 107 शेयरों का है.
- 11 अगस्त सुबह IPO 0.04 गुना सब्सक्राइब हुआ.
Milky Mist IPO: मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड का 1553 करोड़ रुपये का IPO आज, 11 अगस्त को निवेश के लिए खुल गया है. कंपनी का IPO 13 अगस्त को बंद होगा. Milky Mist IPO के शेयर का प्राइसबैंड 133 से 140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. IPO खुलने से पहले ही कंपनी ने सोमवार को बड़े निवेशकों से 465.30 करोड़ रुपये जुटा लिए थे. कंपनी ने इन निवेशकों को 140 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 3.32 करोड़ शेयर दिए हैं.
अब निवेशकों के सामने बड़ा सवाल है कि मौजूदा GMP और कंपनी की योजनाओं को देखते हुए Milky Mist IPO में पैसा लगाना चाहिए या स्किप करना चाहिए. आइए जानते हैं IPO से जुड़ी पूरी जानकारी.
पहले दिन Milky Mist IPO को कितना सब्सक्रिप्शन मिला?
11 अगस्त 2026 को सुबह 11:15 बजे तक Milky Mist Dairy Food IPO कुल 0.21 गुना सब्सक्राइब हुआ है. रिटेल कैटेगरी में IPO 0.33 गुना सब्सक्राइब हुआ. QIB यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स की एक्स-एंकर कैटेगरी में सब्सक्रिप्शन 0.00 गुना रहा. वहीं NII कैटेगरी में IPO 0.23 गुना सब्सक्राइब हुआ.
Milky Mist IPO का GMP कितना है?
इन्वेस्टरगेन की रिपोर्ट के मुताबिक, Milky Mist Dairy Food IPO का आखिरी GMP 20.5 रुपये है. यह आंकड़ा 11 अगस्त 2026 को सुबह 11.30 बजे तक का है. IPO का ऊपरी प्राइस बैंड 140 रुपये है. ऐसे में 20.5 रुपये के GMP के हिसाब से इसकी अनुमानित लिस्टिंग कीमत 160.5 रुपये बनती है यानी 140 रुपये के IPO प्राइस के मुकाबले करीब 14.64 फीसदी के लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है.
एंकर इन्वेस्टर्स से जुटाए ₹465.30 करोड़
IPO खुलने से एक दिन पहले सोमवार को Milky Mist Dairy Food ने एंकर इन्वेस्टर्स से 465.30 करोड़ रुपये जुटाए. कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स को 140 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 3.32 करोड़ इक्विटी शेयर अलॉट किए. यह IPO के प्राइस बैंड की ऊपरी सीमा है. Zulia Investments Pte Ltd को सबसे बड़ा अलॉटमेंट मिला. उसे 1.14 करोड़ शेयर मिले, जो एंकर इन्वेस्टर्स के लिए रखे गए कुल हिस्से का 34.39% है. इस निवेश की कीमत करीब 160 करोड़ रुपये है.
इसके अलावा Nippon India Mutual Fund, HDFC Mutual Fund, ICICI Prudential Mutual Fund, Public Sector Pension Investment Board-IIFL Asset Management, India Acorn Fund और International Finance Corporation यानी IFC भी प्रमुख एंकर इन्वेस्टर्स में शामिल हैं.
₹133 से ₹140 है IPO का प्राइस बैंड
Milky Mist IPO के लिए प्राइस बैंड 133 से 140 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. IPO का लॉट साइज 107 शेयरों का है. यानी रिटेल इन्वेस्टर्स को कम से कम 107 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. इसके बाद 107 शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकती है. 140 रुपये के ऊपरी प्राइस पर एक लॉट खरीदने के लिए 14980 रुपये लगाने होंगे.
किस कैटेगरी के लिए कितना हिस्सा?
Milky Mist IPO में QIB के लिए 50% से ज्यादा हिस्सा रिजर्व है. NII के लिए कम से कम 15% हिस्सा रिजर्व है. वहीं रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए कम से कम 35% हिस्सा रखा गया है.
कब होगा अलॉटमेंट और लिस्टिंग?
Milky Mist IPO का बेसिस ऑफ अलॉटमेंट शुक्रवार, 14 अगस्त को फाइनल होने की उम्मीद है. जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें कंपनी सोमवार, 17 अगस्त से रिफंड शुरू कर सकती है. इसी दिन सफल निवेशकों के डीमैट खातों में शेयर क्रेडिट होने की उम्मीद है. Milky Mist के शेयर BSE और NSE पर मंगलवार, 18 अगस्त को लिस्ट होने की संभावना है.
₹1,553 करोड़ का है Milky Mist IPO
Milky Mist IPO में 1428 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और 125 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल यानी OFS शामिल है. इस तरह IPO का कुल साइज 1553 करोड़ रुपये है. यह किसी भारतीय डेयरी कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा IPO बनने जा रहा है. इस सेक्टर में लिस्टेड कंपनियों में Parag Milk Foods, Hatsun Agro Product और Dodla Dairy शामिल हैं.
IPO से मिले पैसे का क्या करेगी कंपनी?
Milky Mist IPO से मिलने वाले फ्रेश इश्यू के पैसे का एक बड़ा हिस्सा कंपनी का कर्ज चुकाने या समय से पहले कर्ज चुकाने में इस्तेमाल होगा. इसके अलावा तमिलनाडु के Perundurai में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का विस्तार और आधुनिकीकरण किया जाएगा. इसके अलावा कंपनी अपनी कोल्ड-चेन व्यवस्था को भी मजबूत करेगी. इसके साथ ही व्हे प्रोटीन कंसंट्रेट, योगर्ट और क्रीम चीज के प्लांट लगाने की योजना है. कंपनी विजी कूलर्स, आइसक्रीम फ्रीजर्स और चॉकलेट कूलर्स लगाने पर भी पैसा खर्च करेगी.
लॉन्ग टर्म के लिए पैसा लगाएं या स्किप करें?
Milky Mist IPO में पैसा लगाने का फैसला सिर्फ GMP देखकर नहीं करना चाहिए. फिलहाल 20.5 रुपये का GMP मिल रहा है, जो 140 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले करीब 14.64% के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत देता है. लेकिन GMP बदल सकता है और यह लिस्टिंग कीमत की गारंटी नहीं है. अगर कोई निवेशक लॉन्ग टर्म के लिए Milky Mist IPO में पैसा लगाने की सोच रहा है, तो उसे कंपनी के कारोबार, वित्तीय प्रदर्शन, कर्ज, वैल्यूएशन और आगे की ग्रोथ प्लान को देखना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- गौतम अडानी की खत्म हुईं अमेरिकी कानून की मुश्किलें, कोर्ट ने धोखाधड़ी के आरोप किए खारिज, क्या था पूरा मामला?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
10 किलो पनीर से ऐसे बनाया ₹10000 करोड़ का साम्राज्य, अब आ रहा है IPO; 16 साल की उम्र में छोड़ा था स्कूल
₹14,807 लगाकर कमा सकते हैं ₹4,403! इलेक्ट्रॉनिक कंपनी का IPO आज से खुला, निवेश से पहले जान लें डिटेल्स
अगले हफ्ते खुलेंगे 5 बड़े IPO, ₹7,400 करोड़ से ज्यादा जुटाने की तैयारी
