वोलेटाइल बाजार में कमाई का मौका! Nifty50 के इन शेयरों में दिख रहा दम; ये हैं इस हफ्ते के मजबूत दांव

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच Nifty50 के कुछ शेयर मजबूत नजर आ रहे हैं. इन स्टॉक्स में बेहतर फंडामेंटल, अर्निंग्स और पॉजिटिव मोमेंटम देखने को मिल रहा है. ऐसे में ये शेयर निवेशकों के लिए इस हफ्ते अच्छे मौके पेश कर सकते हैं.

स्टॉक Image Credit: Canva

Highlights

  • बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच Nifty50 के कुछ शेयर मजबूत नजर आ रहे हैं.
  • इन स्टॉक्स में बेहतर फंडामेंटल, अर्निंग्स और पॉजिटिव मोमेंटम देखने को मिल रहा है.
  • ऐसे में ये शेयर निवेशकों के लिए इस हफ्ते अच्छे मौके पेश कर सकते हैं.

best stocks to buy: शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के लिए सही स्टॉक्स चुनना चुनौती बना हुआ है. ऐसे माहौल में कुछ शेयर ऐसे हैं, जिनमें मजबूती के संकेत दिख रहे हैं और ये इस हफ्ते कमाई का मौका दे सकते हैं.

इन शेयरों में दिख रहा दम

Economic Times की रिपोर्ट के मुताबिक, Nifty50 इंडेक्स के कई बड़े शेयरों में मजबूत फंडामेंटल, बेहतर अर्निंग्स और पॉजिटिव ट्रेंड देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि ये शेयर मौजूदा बाजार में फोकस में बने हुए हैं.

Nifty50 के मजबूत दांव

कंपनी का नामऔसत स्कोररेटिंगBuyHoldSell
Bharti Airtel10Buy2812
Eicher Motors10Buy2582
JSW Steel10Buy1987
Hindalco Industries10Buy16113
Coal India10Buy1365
ICICI Bank9Strong Buy3900
Axis Bank9Buy3640
Tech Mahindra9Buy2488

कैसे तय होती है मजबूती

रिपोर्ट में शेयरों का आकलन पांच अहम पैरामीटर के आधार पर किया जाता है, जिनमें अर्निंग्स, फंडामेंटल, वैल्यूएशन, रिस्क और प्राइस मोमेंटम शामिल हैं. इन सभी फैक्टर्स के औसत से एक स्कोर तैयार होता है.

स्कोरिंग सिस्टम क्या बताता है

हर शेयर को 1 से 10 के पैमाने पर रेटिंग दी जाती है. 8 से 10 स्कोर वाले शेयर पॉजिटिव माने जाते हैं, जो बेहतर प्रदर्शन का संकेत देते हैं.

निवेशकों के लिए क्या संकेत

मौजूदा बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद जिन शेयरों में मजबूत आधार और लगातार खरीदारी का रुझान दिख रहा है, वे आगे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. हालांकि निवेश से पहले अपनी जोखिम क्षमता और रणनीति का ध्यान रखना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- 2026 में पहली बार IT Stocks के खरीदार बने FPI, जुलाई में 3358 करोड़ रुपये का निवेश