2026 में पहली बार IT Stocks के खरीदार बने FPI, जुलाई में 3358 करोड़ रुपये का निवेश

2026 में पहली बार FPI ने IT Stocks में नेट खरीदारी की है. जुलाई में विदेशी निवेशकों ने भारतीय IT Stocks में 3,358 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिसमें दूसरे पखवाड़े में 3,298 करोड़ रुपये की खरीदारी शामिल रही. NSDL के आंकड़ों के मुताबिक, 16 से 31 जुलाई के दौरान FPI ने भारतीय इक्विटीज में 4,640 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

शेयर मार्केट Image Credit: AI/CANVA

Highlights

  • 2026 में पहली बार FPI ने IT Stocks में नेट खरीदारी की है.
  • जुलाई में IT Stocks में 3,358 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है.
  • Consumer Durables और Healthcare में भी FPI की खरीदारी बढ़ी है.

IT Stocks: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FPI का रुख भारतीय शेयर बाजार के IT Stocks की ओर जुलाई में बदलता नजर आया. साल 2026 में पहली बार FPI ने IT Sector में नेट खरीदारी की है. जुलाई के दौरान विदेशी निवेशकों ने भारतीय IT Stocks में कुल 3,358 करोड़ रुपये का निवेश किया. इसमें जुलाई के दूसरे पखवाड़े में 3,298 करोड़ रुपये का निवेश शामिल रहा. विदेशी निवेशकों की खरीदारी ऐसे समय में बढ़ी है, जब IT Stocks में पिछले कुछ समय से दबाव देखने को मिला है.

जुलाई में दूसरी बार नेट इनफ्लो

NSDL के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई के दूसरे पखवाड़े यानी 16 से 31 जुलाई के दौरान FPI ने भारतीय इक्विटीज में 4,640 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की. इससे पहले जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने 15,560 करोड़ रुपये का निवेश किया था. इस तरह जुलाई में FPI की कुल नेट खरीदारी 20,200 करोड़ रुपये रही. ET की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी के बाद जुलाई सिर्फ दूसरा महीना रहा, जब विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटीज में नेट इनफ्लो दर्ज किया.

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर में भी खरीदारी

IT Stocks के अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर सेक्टर में भी विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिली. 16 से 31 जुलाई के दौरान FPI ने कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 4,958 करोड़ रुपये और हेल्थकेयर सेक्टर में 3,654 करोड़ रुपये का निवेश किया.

कंज्यूमर और ऑटो स्टॉक्स में भी बढ़ी खरीदारी

विदेशी निवेशकों ने कंज्यूमर सर्विसेज, ऑटोमोबाइल्स एंड ऑटो कंपोनेंट्स, कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स और केमिकल्स जैसे सेक्टर्स में भी खरीदारी की. 16 से 31 जुलाई के दौरान इन सेक्टर्स में FPI की खरीदारी 532 करोड़ रुपये से लेकर 2,840 करोड़ रुपये के बीच रही.

फाइनेंशियल सर्विसेज में बिकवाली

हालांकि, सभी सेक्टर्स में विदेशी निवेशकों का रुख सकारात्मक नहीं रहा. 16 से 31 जुलाई के दौरान FPI ने मेटल्स एंड माइनिंग, पावर, कंस्ट्रक्शन, फाइनेंशियल सर्विसेज, टेलीकॉम और कैपिटल गुड्स में बिकवाली की. इन सेक्टर्स में विदेशी निवेशकों की बिकवाली 1,056 करोड़ रुपये से लेकर 3,618 करोड़ रुपये तक रही. खासतौर पर फाइनेंशियल सर्विसेज में बिकवाली महत्वपूर्ण रही, क्योंकि इससे पहले जून और जुलाई के शुरुआती दौर में इस सेक्टर में लगातार दो पखवाड़ों तक विदेशी निवेशकों ने खरीदारी की थी.

यह भी पढ़ें: 10648% का रिटर्न, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ये मल्टीबैगर स्टॉक, जानें तेजी की वजह

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.