10648% का रिटर्न, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ये मल्टीबैगर स्टॉक, जानें तेजी की वजह
Cupid का शेयर Q1FY27 के दमदार नतीजों के बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. कंपनी का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़ा है और रेवेन्यू में भी तेज उछाल आया है. पिछले 5 साल में इस शेयर ने 10648% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जिससे निवेशकों को शानदार फायदा हुआ है.
Highlights
- Cupid का शेयर Q1FY27 के दमदार नतीजों के बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया.
- कंपनी का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़ा है और रेवेन्यू में भी तेज उछाल आया है.
- पिछले 5 साल में इस शेयर ने 10648% का रिटर्न दिया है.
Cupid Share Price: भारतीय शेयर बाजार में कंडोम बनाने वाली कंपनी Cupid Ltd का शेयर सोमवार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. कंपनी के जून तिमाही के दमदार नतीजों के बाद शेयर में तेजी देखने को मिली. सोमवार को Cupid का शेयर करीब 2 फीसदी चढ़कर 267.90 रुपये के नए हाई लेवल पर पहुंच गया. हालांकि बाद में इसमें हल्की गिरावट आई और 12 बजे के आसपास यह 261.00 रुपये के स्तर पर कारोबार करते दिख रहा है.
Q1 में मुनाफा 3 गुना बढ़ा
कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. Cupid का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 44.1 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि के 15 करोड़ रुपये से करीब 3 गुना ज्यादा है.
कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू भी तेजी से बढ़ा है. Q1FY27 में रेवेन्यू 154.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 59.8 करोड़ रुपये था.
ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में मजबूती
कंपनी का EBITDA 16.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 60.1 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं EBITDA मार्जिन 27.5 फीसदी से बढ़कर 38.8 फीसदी हो गया है. इससे साफ है कि कंपनी की ऑपरेटिंग एफिशिएंसी बेहतर हुई है.
कंपनी के शेयर का हाल?
Cupid Ltd का शेयर 10 अगस्त को सुबह 11:57 बजे 261 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 0.63 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. कंपनी का मार्केट कैप 35042 करोड़ रुपये है. शेयर का 52 हफ्तों का हाई लेवल 267 रुपये और लो लेवल 31.8 रुपये रहा है. वर्तमान में स्टॉक का P/E रेशियो 255 है, जबकि बुक वैल्यू 3.35 रुपये है. कंपनी का ROCE 33.5 फीसदी और ROE 27.3 फीसदी है, जो मजबूत रिटर्न संकेत देते हैं.
शेयर ने दिया जबरदस्त रिटर्न
Cupid का शेयर निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है. एक महीने में शेयर 23 फीसदी चढ़ा है. तीन महीने में इसमें 98 फीसदी की तेजी आई है. छह महीने में यह 208 फीसदी उछला है. एक साल में शेयर ने करीब 669 फीसदी रिटर्न दिया है. लंबी अवधि में रिटर्न और भी चौंकाने वाला है. तीन साल में शेयर 8,895 फीसदी उछला है. पांच साल में इसने 10,648 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.
क्या है तेजी की वजह
कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजे, मुनाफे में तेज बढ़ोतरी और बेहतर मार्जिन शेयर में तेजी की बड़ी वजह बने हैं. बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और ऑपरेटिंग लीवरेज ने भी कंपनी के प्रदर्शन को मजबूत किया है.
इसे भी पढ़ें- 123% बढ़ा मुनाफा और 69% रेवेन्यू ग्रोथ, कंपनी का शेयर एक ही दिन में 10% उछला; आई 6 महीने की सबसे बड़ी तेजी
Latest Stories
123% बढ़ा मुनाफा और 69% रेवेन्यू ग्रोथ, कंपनी का शेयर एक ही दिन में 10% उछला; आई 6 महीने की सबसे बड़ी तेजी
Anawil Wire and Engineering IPO की शानदार लिस्टिंग, 22% प्रीमियम पर खुले शेयर; जानें अब क्या है भाव
4 डिफेंस स्टॉक्स में मजबूत टेक्निकल सेटअप! ब्रेकआउट के बाद आ सकती है तेजी; HAL समेत कई बड़े नाम शामिल
