123% बढ़ा मुनाफा और 69% रेवेन्यू ग्रोथ, कंपनी का शेयर एक ही दिन में 10% उछला; आई 6 महीने की सबसे बड़ी तेजी
Hitachi Energy के शेयर में 10 फीसदी तक की तेजी आई और यह 6 महीने की सबसे बड़ी एक दिन की तेजी रही. कंपनी का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 123 फीसदी बढ़कर 294 करोड़ रुपये हो गया, जबकि रेवेन्यू 69 फीसदी बढ़कर 2,494 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA में भी 135 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी हुई है.
Highlights
- Hitachi Energy का नेट प्रॉफिट 123% बढ़कर 294 करोड़ रुपये हुआ है.
- कंपनी का रेवेन्यू 69% बढ़कर 2,494 करोड़ रुपये पहुंचा.
- मजबूत नतीजों के बाद शेयर 10% तक उछला.
Hitachi Energy Share: Hitachi Energy के शेयरों में सोमवार, 10 अगस्त को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के जून तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद शेयरों में खरीदारी बढ़ी और स्टॉक करीब 10 फीसदी तक चढ़ गया. यह 6 फरवरी के बाद कंपनी के शेयर में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी रही. कारोबार के दौरान शेयर ने BSE पर 35,863 रुपये का इंट्राडे हाई बनाया. कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे. मजबूत मुनाफे, रेवेन्यू और ऑर्डर बुक के आंकड़ों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है.
मुनाफे में 123 फीसदी का उछाल
Hitachi Energy का अप्रैल-जून तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 123 फीसदी बढ़कर 294 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 132 करोड़ रुपये था. कंपनी के मुनाफे में यह तेज बढ़ोतरी देश में इलेक्ट्रिफिकेशन से जुड़ी मांग में तेजी के बीच देखने को मिली है. भारत में ट्रांसपोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लीन एनर्जी सेक्टर में बिजली की जरूरत बढ़ रही है, जिसका फायदा कंपनी को मिल रहा है.
रेवेन्यू 69 फीसदी बढ़ा
जून तिमाही में Hitachi Energy का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 69 फीसदी बढ़कर 2,494 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 1,479 करोड़ रुपये था. कंपनी के ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में भी मजबूत सुधार देखने को मिला. जून तिमाही में EBITDA 135 फीसदी बढ़कर 364 करोड़ रुपये हो गया. इसके साथ ही EBITDA मार्जिन भी 4.1 प्रतिशत अंक सुधरकर 14.58 फीसदी हो गया.
ऑर्डर बुक में भी मजबूत ग्रोथ
Hitachi Energy के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक बात उसकी मजबूत ऑर्डर बुक भी है. पहली तिमाही में कंपनी के ऑर्डर्स सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़कर 5,096.5 करोड़ रुपये हो गए. कंपनी के मुताबिक, तिमाही के दौरान ऑर्डर बुक में HVDC, ग्रिड कनेक्शन सॉल्यूशंस, पावर क्वालिटी इक्विपमेंट और ट्रांसफॉर्मर्स से जुड़े ऑर्डर्स का बड़ा योगदान रहा.
सेगमेंट के लिहाज से डेटा सेंटर्स का योगदान महत्वपूर्ण रहा. इसके बाद इंडस्ट्रीज और रिन्यूएबल्स का स्थान रहा. भारत में पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड मॉडर्नाइजेशन पर बढ़ते निवेश को कंपनी के लिए लंबी अवधि का बड़ा अवसर माना जा रहा है.
165 MW का BESS प्रोजेक्ट बड़ी उपलब्धि
कंपनी के लिए पहली तिमाही की एक बड़ी उपलब्धि आंध्र प्रदेश में 165 MW/330 MWh के बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम यानी BESS प्रोजेक्ट का पहला ऑर्डर मिलना रहा. कंपनी ने इसे एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन बताया है. इसके मुताबिक, यह ऑर्डर एनर्जी स्टोरेज सेगमेंट में ग्राहकों के भरोसे को मजबूत करता है और आने वाले समय में इस कारोबार में ग्रोथ के नए अवसर खोल सकता है. कंपनी ने कहा कि सरकार की ओर से पावर कैपेसिटी बढ़ाने और ग्रिड में बिजली के बेहतर इंटीग्रेशन पर फोकस किया जा रहा है. ऐसे में एनर्जी स्टोरेज सेगमेंट में ग्रोथ मोमेंटम जारी रहने की उम्मीद है.
शेयर में तेज खरीदारी
मजबूत तिमाही नतीजों के बीच Hitachi Energy के शेयरों में सोमवार को तेज खरीदारी देखने को मिली. सुबह 10:50 बजे कंपनी का शेयर 10.03 फीसदी की तेजी के साथ 35,863 रुपये पर कारोबार कर रहा था. कंपनी के मजबूत ऑर्डर फ्लो, पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश, रिन्यूएबल एनर्जी की बढ़ती जरूरत, डेटा सेंटर की मांग और एनर्जी स्टोरेज कारोबार में विस्तार को देखते हुए निवेशकों की नजर अब आने वाली तिमाहियों में कंपनी के ऑर्डर एग्जीक्यूशन और मार्जिन पर रहेगी.
यह भी पढ़ें: Anawil Wire and Engineering IPO की शानदार लिस्टिंग, 22% प्रीमियम पर खुले शेयर; जानें अब क्या है भाव
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Anawil Wire and Engineering IPO की शानदार लिस्टिंग, 22% प्रीमियम पर खुले शेयर; जानें अब क्या है भाव
4 डिफेंस स्टॉक्स में मजबूत टेक्निकल सेटअप! ब्रेकआउट के बाद आ सकती है तेजी; HAL समेत कई बड़े नाम शामिल
हरे निशान में खुला बाजार, निफ्टी 24600 के करीब; Titan, Tech Mahindra और ICICI Bank में तेजी
