TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Stock Market: अगले हफ्ते 31 कंपनियों के शेयरों पर रहेगी नजर, MRF से लेकर Oil India तक देंगे डिविडेंड, एक शेयर का होगा 10 टुकड़ों में बंटवारा

शेयर बाजार में 16 से 20 नवंबर के बीच 31 कंपनियों के शेयर डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और राइट्स इश्यू के कारण चर्चा में रहेंगे. Page Industries 150 रुपये, Ingersoll Rand 20 रुपये और Oil India 7 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी. वहीं BN Agrochem के एक शेयर के बदले 10 शेयर मिलेंगे.

शेयर बाजार

Highlights

  • 16 से 20 नवंबर के बीच 31 कंपनियों के शेयर डिविडेंड और अन्य कॉरपोरेट एक्शन के लिए चर्चा में रहेंगे
  • Page Industries 150 रुपये, Ingersoll Rand 20 रुपये और Oil India 7 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी
  • BN Agrochem के एक शेयर का 10 हिस्सों में बंटवारा होगा, फेस वैल्यू 10 से घटकर 1 रुपये होगी

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अगला कारोबारी सप्ताह काफी अहम रहने वाला है. 16 से 20 नवंबर 2026 के बीच 31 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट, राइट्स इश्यू और अन्य कॉरपोरेट एक्शन के चलते चर्चा में रहेंगे. इनमें MRF, ऑयल इंडिया, कोचीन शिपयार्ड, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC), पेज इंडस्ट्रीज और शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां शामिल हैं.

इस दौरान कुछ कंपनियां निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड देंगी, जबकि BN Agrochem के शेयरों का 10 हिस्सों में बंटवारा होगा. ऐसे में निवेशकों के लिए रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट समझना जरूरी है.

16 नवंबर: कोचीन शिपयार्ड और शिपिंग कॉरपोरेशन देंगे डिविडेंड

सोमवार, 16 नवंबर को शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया अपने शेयरधारकों को 4 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी. वहीं कोचीन शिपयार्ड ने 3 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. ASM टेक्नोलॉजीज के निवेशकों को 6 रुपये प्रति शेयर मिलेंगे. इसके अलावा इंडाग रबर 90 पैसे और ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर 15 पैसे प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देंगे.

इसी दिन BN Agrochem के शेयरों का स्टॉक स्प्लिट भी होगा. कंपनी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बांटेगी.

17 नवंबर: MRF और PFC पर रहेगी नजर

मंगलवार, 17 नवंबर को MRF के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. कंपनी ने 3 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) भी अपने शेयरधारकों को 4.10 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी. इसके अलावा Nile 3 रुपये और EAAA India Alternatives 7 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देंगे. Power Grid Infrastructure Investment Trust और Oriental Infra Trust के निवेशक भी इस दिन कॉरपोरेट एक्शन पर नजर रखेंगे.

18 नवंबर: Page Industries देगी 150 रुपये का डिविडेंड

बुधवार, 18 नवंबर को Page Industries के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. कंपनी ने 150 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. इसके अलावा AK Capital Services 18 रुपये, Manappuram Finance 1 रुपये और ARCL Organics 1 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देंगे.

इस दिन TD Power Systems 65 पैसे, Connplex Cinemas 50 पैसे और Royal Arc Electrodes 50 पैसे प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देंगे. Praxis Home Retail और Ironwood Education के शेयर राइट्स इश्यू के लिए एक्स-डेट पर रहेंगे.

19 नवंबर: Ingersoll Rand देगी 20 रुपये का डिविडेंड

गुरुवार, 19 नवंबर को Ingersoll Rand (India) के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. कंपनी ने निवेशकों के लिए 20 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

20 नवंबर: Oil India के निवेशकों को मिलेंगे 7 रुपये

शुक्रवार, 20 नवंबर को Oil India के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. कंपनी ने 7 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. इसके अलावा Prevest Denpro 1 रुपये, Venus Pipes & Tubes और Rama Phosphates 50-50 पैसे प्रति शेयर का डिविडेंड देंगे. Steelcast 45 पैसे, Talbros Automotive Components 30 पैसे और Shanmuga Hospital 10 पैसे प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देंगे. Ashok Leyland और PDP Shipping & Projects के शेयर भी इस दिन डिविडेंड से जुड़े कॉरपोरेट एक्शन के लिए एक्स-डेट पर रहेंगे.

निवेशकों के लिए रिकॉर्ड डेट क्यों है जरूरी?

डिविडेंड पाने के लिए कंपनी के शेयर रिकॉर्ड डेट पर आपके डीमैट खाते में होने चाहिए. भारतीय शेयर बाजार में T+1 सेटलमेंट व्यवस्था लागू है. इसलिए रिकॉर्ड डेट से एक कारोबारी दिन पहले तक शेयर खरीदना जरूरी होता है. एक्स-डेट पर शेयर खरीदने वाले निवेशकों को उस डिविडेंड का लाभ नहीं मिलता.

स्टॉक स्प्लिट में भी रिकॉर्ड डेट महत्वपूर्ण होती है. BN Agrochem के मामले में 10 रुपये फेस वैल्यू का एक शेयर 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बदल जाएगा. इससे शेयरों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन कंपनी में निवेश की कुल वैल्यू अपने आप नहीं बढ़ती.

यह भी पढ़ें- FIIs ने बाजार में लगाए 5,736 करोड़ रुपये, फिर भी गिर गया निफ्टी, आखिर निवेशक क्यों हैं सतर्क?