250 रुपये से कम के इन शेयरों ने किया कमाल, Q4 में 100% से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, एक ने दिया 4000% का रिटर्न
250 रुपये से कम कीमत वाले कई शेयरों ने Q4 FY26 में शानदार प्रदर्शन किया है. Websol Energy System, Lloyds Engineering Works, Sterling and Wilson Renewable Energy और Brigade Hotel Ventures जैसी कंपनियों का मुनाफा सालाना आधार पर 100 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है.

Q4 Results: शेयर बाजार में कम कीमत वाले शेयर एक बार फिर निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं. खास बात यह है कि 250 रुपये से कम कीमत वाले कुछ शेयरों ने मार्च तिमाही यानी Q4 FY26 में जबरदस्त मुनाफा दर्ज किया है. इन कंपनियों का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 100 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है. मजबूत नतीजों के बाद इन शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी भी तेजी से बढ़ी है. सोलर, इंजीनियरिंग, रिन्यूएबल एनर्जी और होटल सेक्टर की कंपनियां इस लिस्ट में शामिल हैं. आइए जानते हैं किन शेयरों ने तिमाही नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया.
Websol Energy System
Websol Energy System सोलर सेक्टर की कंपनी है और भारत में सोलर फोटोवोल्टिक सेल और मॉड्यूल बनाती है. कंपनी को देश में क्लीन एनर्जी और मेक इन इंडिया अभियान का फायदा मिल रहा है. कंपनी का शेयर करीब 114 रुपये पर बंद हुआ है. Q4 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 173 करोड़ रुपये से बढ़कर 401 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं नेट प्रॉफिट 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 124 करोड़ रुपये हो गया. यानी कंपनी के मुनाफे में 152 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज हुई. कंपनी ने अपने निवेशकों को पिछले पांच साल में 2600 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Lloyds Engineering Works
Lloyds Engineering Works भारी मशीनरी और इंजीनियरिंग इंक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी है. यह कंपनी ऑयल एंड गैस, पावर, स्टील और डिफेंस सेक्टर के लिए काम करती है. कंपनी का शेयर करीब 62 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 232 करोड़ रुपये से बढ़कर 495 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं नेट प्रॉफिट 20 करोड़ रुपये से बढ़कर 46 करोड़ रुपये हो गया. यानी कंपनी का मुनाफा 157 फीसदी बढ़ा है. कंपनी ने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 4100 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Sterling and Wilson Renewable Energy
Sterling and Wilson Renewable Energy रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की बड़ी EPC कंपनी है. यह कंपनी सोलर और हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. कंपनी का शेयर करीब 222 रुपये के आसपास है. हालांकि कंपनी के रेवेन्यू में गिरावट आई है, लेकिन मुनाफे में शानदार तेजी देखने को मिली. Q4 FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 55 करोड़ रुपये से बढ़कर 142 करोड़ रुपये पहुंच गया. यानी मुनाफे में 143 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
Brigade Hotel Ventures
Brigade Hotel Ventures होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी है. यह कंपनी प्रीमियम होटल्स का ऑपरेट करती है. कंपनी का शेयर करीब 74 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू मामूली बढ़कर 136 करोड़ रुपये पहुंचा. वहीं नेट प्रॉफिट 13 करोड़ रुपये से बढ़कर 25 करोड़ रुपये हो गया. यानी कंपनी के मुनाफे में 102 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.