एक महीने में 7% से ज्यादा टूटा RIL का शेयर, क्या Jio IPO से आएगी तेजी? आगे कहां तक जा सकता है भाव
Reliance Industries का शेयर एक महीने में करीब 7% से ज्यादा गिर गया है. Jio Platforms के प्रस्तावित IPO की वैल्यूएशन पहले के अनुमानों से कम रहने से शेयर पर दबाव है. तकनीकी तौर पर 1200 रुपये का स्तर अहम है. इसके ऊपर निकलने पर शेयर 1,265 रुपये तक जा सकता है, जबकि 1,145 और 1,120 रुपये सपोर्ट स्तर हैं.

Reliance Industries Share Price: RIL के शेयरों पर पिछले एक महीने से बिकवाली का दबाव है. इस दौरान शेयर 7 फीसदी से ज्यादा फिसल चुका है. 12 अक्टूबर, सोमवार को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर कंपनी का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 1157.90 रुपये पर कारोबार कर रहा. ऐसे में Jio Platforms के प्रस्तावित IPO पर बाजार की नजर बनी हुई है. IPO की वैल्यूएशन को लेकर पहले लगाए जा रहे अनुमानों से कम आंकड़े सामने आने के बाद Reliance के शेयर पर दबाव बढ़ा है. हालांकि, बाजार के जानकार इस गिरावट को कंपनी की लंबी अवधि में वैल्यू अनलॉक होने की संभावना के लिहाज से भी देख रहे हैं.
Mint की रिपोर्ट के मुताबिक, Jio Platforms के IPO का प्राइस बैंड 1065 से 1119 रुपये प्रति शेयर हो सकता है. ऐसे में कुछ निवेशक Reliance के शेयर में मौजूदा गिरावट को कम कीमत पर एंट्री के मौके के तौर पर देख रहे हैं.
Jio Platforms IPO की वैल्यूएशन से क्यों दबाव में है Reliance?
रिपोर्ट के हवाले से, Jio Platforms की वैल्यूएशन करीब 114 अरब डॉलर यानी लगभग 10.3 लाख करोड़ रुपये आंकी जा रही है. यह पहले लगाए जा रहे 130 अरब डॉलर से 170 अरब डॉलर के अनुमानों से कम है. इसी वजह से बाजार में वैल्यूएशन को लेकर उम्मीदें कमजोर हुई हैं और Reliance के शेयर पर दबाव देखने को मिला है.
हालांकि, Jio Platforms का IPO लंबे समय में Reliance के लिए वैल्यू अनलॉक करने का जरिया बन सकता है. IPO को मुख्य रूप से नए शेयर जारी करके कैपिटल जुटाने के रूप में तैयार किया गया है. इसमें IPO के बाद कंपनी की इक्विटी का करीब 2.9% हिस्सा शामिल होने की बात कही गई है. इसका मतलब है कि Reliance Industries अपनी हिस्सेदारी बेचकर सीधे पैसा नहीं जुटा रही है. वहीं, Jio Platforms में Reliance की करीब 64.5 फीसदी हिस्सेदारी बनी रहने की बात कही गई है. IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल Jio Platforms कर्ज चुकाने और कारोबार के विस्तार के लिए कर सकती है. हालांकि, IPO की वैल्यूएशन, लिस्टिंग प्राइस और लिस्टिंग के बाद शेयर के प्रदर्शन से ही इसकी बाजार में वास्तविक वैल्यू का बेहतर अंदाजा लगेगा.
Reliance के शेयर का टारगेट क्या है?
तकनीकी नजरिए से Reliance Industries के शेयर के लिए 1,200 रुपये का स्तर अहम रेजिस्टेंस माना जा रहा है. अगर शेयर क्लोजिंग आधार पर इस स्तर के ऊपर निकलता है, तो इसमें 1,265 रुपये तक जाने की संभावना बन सकती है. वहीं, नीचे की तरफ 1,145 रुपये का स्तर तत्काल सपोर्ट है, जबकि 1,120 रुपये को बड़ा सपोर्ट माना जा रहा है. अगर शेयर में गिरावट जारी रहती है, तो इन स्तरों पर निवेशकों की नजर रहेगी. हालांकि, शेयर बाजार में किसी भी टारगेट की गारंटी नहीं होती. निवेश से पहले अपनी जोखिम उठाने की क्षमता और निवेश की अवधि को ध्यान में रखना जरूरी है.
क्या Jio IPO से Reliance के शेयर में आएगी वापसी?
Jio Platforms का IPO Reliance Industries के लिए लंबे समय में अहम साबित हो सकता है, क्योंकि इससे Jio के कारोबार की वैल्यू सामने आने में मदद मिलेगी. लेकिन कम अनुमानित वैल्यूएशन, ऊर्जा कारोबार से जुड़े कमजोर संकेत और बाजार की धारणा फिलहाल शेयर पर दबाव डाल सकते हैं. ऐसे में Reliance के शेयर में तेजी की अगली दिशा के लिए 1,200 रुपये का स्तर अहम रहेगा. इसके ऊपर टिकने पर 1265 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है. वहीं, नीचे की तरफ 1145 रुपये और 1,120 रुपये के सपोर्ट स्तर महत्वपूर्ण होंगे. IPO की मांग और लिस्टिंग के बाद Jio Platforms का प्रदर्शन भी Reliance के शेयर की चाल पर असर डाल सकता है.
इसे भी पढ़ें- कैसे हवा हो गई सेंसेक्स की 400 अंकों की बढ़त, आज शेयर बाजार में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.