RIL Share Price: Jio IPO की उम्मीद से 2.7 फीसदी उछला शेयर, Jefferies ने बढ़ाया दांव

Reliance Industries के शेयर में मंगलवार को 2.7 फीसदी की तेजी आई और शेयर 1218 रुपये पर बंद हुआ. पिछले दो सत्रों में शेयर 4.3 फीसदी चढ़ चुका है. Jio Platforms के IPO को लेकर उम्मीद और Jefferies द्वारा RIL का पोर्टफोलियो वेटेज बढाने से शेयर को सपोर्ट मिला. Jio IPO से RIL में वैल्यू अनलॉकिंग की उम्मीद है.

Jio Platforms IPO की उम्मीद से RIL में वैल्यू अनलॉकिंग को लेकर बाजार का भरोसा बढ़ा है. Image Credit: Getty image

Reliance Industries के शेयर में मंगलवार को 2.7 फीसदी की तेजी आई और NSE पर यह 1218 रुपये पर बंद हुआ. पिछले दो कारोबारी सत्रों में शेयर 4.3 फीसदी चढ़ चुका है. तेजी की मुख्य वजह Jio Platforms के प्रस्तावित IPO को लेकर बढ़ती उम्मीद और Jefferies का RIL पर बढ़ा भरोसा रही. बाजार को उम्मीद है कि Jio IPO से Reliance Industries में वैल्यू अनलॉकिंग का रास्ता खुल सकता है.

Jio IPO से वैल्यू अनलॉकिंग की उम्मीद

जानकारों को मुताबिक, Jio Platforms के IPO से कंपनी की बेहतर प्राइस डिस्कवरी हो सकती है. करीब 2.93 फीसदी फ्रेश इश्यू के जरिए Jio की वैल्यू तय होने में मदद मिल सकती है. इससे RIL पर लागू होल्डिंग कंपनी डिस्काउंट भी कम हो सकता है. हालांकि आगे शेयर की चाल Jio की IPO वैल्यूएशन और सब्सक्रिप्शन पर निर्भर करेगी.

21 से 23 अक्टूबर के बीच खुल सकता है IPO

Jio Platforms के IPO की तैयारियां लगभग पूरी होने की बात कही जा रही है. IPO 21 से 23 अक्टूबर के बीच खुलने की उम्मीद है. एंकर बुक 19 अक्टूबर को खुल सकती है और शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होने की संभावना है. हालांकि अंतिम तारीखें बाजार की स्थिति के आधार पर बदल सकती हैं. IPO की कीमत और वैल्यूएशन का अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है.

27500 करोड़ का कर्ज चुकाएगी कंपनी

Jio Platforms का IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू के रूप में आने की उम्मीद है. इससे जुटाई गई रकम का मुख्य हिस्सा रिलायंस जियो इन्फोकॉम के करीब 27500 करोड़ रुपये के बकाया कर्ज को चुकाने या पहले चुकाने में इस्तेमाल किया जाएगा. बची रकम सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए रखी जाएगी. रिलायंस जियो इन्फोकॉम, Jio Platforms की एक यूनिट है.

ये भी पढ़ें- Closing Bell: लगातार दूसरे दिन मार्केट में तेजी, Sensex 685 अंक चढ़ा, Nifty 22776 पर बंद, Trent बना टॉप गेनर

Jefferies ने वेटेज बढ़ाकर 7.5 फीसदी किया

Jefferies ने 6 अक्टूबर की अपनी ताजा रिपोर्ट में Reliance Industries का अपने मॉडल पोर्टफोलियो में वेटेज बढ़ाकर 7.5 फीसदी कर दिया है. फर्म के मुताबिक RIL का शेयर मौजूदा वैल्यूएशन पर आकर्षक है. शेयर करीब 8.4 गुना वन ईयर फॉरवर्ड ईवी ईबिटडा पर कारोबार कर रहा है, जो कंपनी के 10 साल के औसत से करीब 23 फीसदी कम है.

डिस्क्लेमर: मनी9लाइव कभी किसी शेयर, आईपीओ या म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है, ये खबर केवल जानकारी के लिए है.