IPO के एक साल बाद इस Small Cap कंपनी का मुनाफा 51% उछला, क्या आपके पोर्टफोलियो में है ये शेयर?

Shreeji Global FMCG Limited ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में 16.77 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. यह FY26 के पूरे साल के मुनाफे का करीब 84% है. कंपनी की कुल आय 43.9% बढ़कर 423.95 करोड़ रुपये रही. EBITDA में 58.5% की सालाना बढ़ोतरी हुई, जबकि मार्च 2026 से उधारी 31.9% घटी.

श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी लिमिटेड Image Credit:

Shreeji Global FMCG Limited (SHETHJI) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 16.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के पूरे साल के नेट प्रॉफिट का करीब 84 फीसदी है. कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 51% और छमाही आधार पर 90.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

कंपनी की कुल इनकम भी सालाना आधार पर 43.9% बढ़कर 423.95 करोड़ रुपये रही. इस दौरान EBITDA में सालाना आधार पर 58.5% और छमाही आधार पर 105.9% की बढ़ोतरी हुई. EBITDA बढ़कर 25.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी ने ऑपरेटिंग कैश फ्लो भी पॉजिटिव दर्ज किया, जबकि मार्च 2026 के मुकाबले उधारी में 31.9% की कमी आई.

EBITDA मार्जिन में 339 बेसिस पॉइंट का सुधार

H1 FY27 में कंपनी का EBITDA मार्जिन बढ़कर 5.98% हो गया. इसमें सालाना आधार पर 56 बेसिस पॉइंट और छमाही आधार पर 339 बेसिस पॉइंट का सुधार हुआ. वहीं, नेट प्रॉफिट मार्जिन 3.96% रहा. इसमें सालाना आधार पर 18 बेसिस पॉइंट और छमाही आधार पर 210 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

कंपनी का ऑपरेटिंग कैश फ्लो ₹12.61 करोड़ पॉजिटिव रहा. इसके अलावा, मार्च 2026 से अब तक कंपनी ने अपनी उधारी में 14.50 करोड़ रुपये यानी 31.9% की कमी की है. अब कंपनी की कुल उधारी ₹30.97 करोड़ रह गई है.

Klariss ब्रांड के तहत नए कारोबार में उतरेगी कंपनी

कारोबार बढ़ाने के लिए कंपनी ने अक्टूबर 2026 में Klariss ब्रांड के तहत घरेलू और कमर्शियल क्लीनिंग प्रोडक्ट्स के कारोबार में उतरने को मंजूरी दी है. इसके अलावा, अक्टूबर 2026 में Infomerics ने कंपनी की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड कर IVR BBB/Stable कर दिया.

कंपनी के मुताबिक, IPO से मिले पैसे से प्लांट, मशीनरी और कोल्ड स्टोरेज से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम जारी है. ये सभी प्रोजेक्ट अभी लागू किए जा रहे हैं.

1:1 बोनस शेयर और ₹40.74 करोड़ के वारंट को मंजूरी

कंपनी के बोर्ड ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दी है. इसके साथ ही ₹40.74 करोड़ तक के प्रेफरेंशियल वारंट जारी करने को भी मंजूरी दी गई है. हालांकि, इन दोनों कॉरपोरेट फैसलों के लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी है.

कंपनी ने बताया कि H1 FY27 में EBITDA पूरे FY26 के EBITDA के करीब 90% तक पहुंच गया. खास बात यह है कि पिछली छमाही के मुकाबले आय कम रहने के बावजूद EBITDA दोगुने से ज्यादा और नेट प्रॉफिट 90.3% बढ़ा. कंपनी ने इसे बेहतर ऑपरेटिंग एफिशिएंसी और लागत प्रबंधन का संकेत बताया है.

शेयर का हाल

16 नवंबर 2026 को सुबह 11:19 बजे Shreeji Global FMCG Limited का शेयर 0.02% की बढ़त के साथ 238 रुपये पर कारोबार कर रहा.

इसे भी पढ़ें- ये सरकारी कंपनी ला रही है ₹8981 करोड़ का IPO, 19 नवंबर से मिलेगा निवेश का मौका; यहां देखें पूरी डिटेल

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.