भाव 50 रुपये से कम, Q3FY25 शानदार नतीजे फिर बोनस का ऐलान, दुबई से मिला रिपीट ऑर्डर

एक तरफ जहां बाजार में भारी बिकवाली का माहौैल हो वहीं दूसरी तरफ कोई कंपनी बोनस शेयर देने की बात करे तो ये निवेशकों के लिए कुछ राहत भरी खबर हो सकती है. आज आपको एक ऐसे कंपनी के बारे में बताने वाले हैं जिसने 1:2 के अनुपात में बोनस देने का ऐलान किया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

SBC Exports Image Credit: freepik

Bonus Share News: आज आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बताने वाले हैं, जिसका भाव 100 रुपये से कम है और मिड कैप स्टॉक्स में शामिल है. इस शेयर का नाम SBC Exports Ltd है. कंपनी ने हाल ही में 1:2 बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है. इसके साथ ही कंपनी ने दिसंबर 2024 में समाप्त तिमाही (Q3FY25) के लिए अपने मजबूत वित्तीय नतीजे पेश किए हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

बोनस शेयर की घोषणा

SBC Exports Ltd के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 24 जनवरी 2025 को हुई बैठक में 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है. इसका मतलब है कि हर 2 इक्विटी शेयर पर 1 बोनस शेयर मिलेगा. यह बोनस शेयर उन्हीं शेयरधारकों को मिलेगा जो रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के शेयर होल्डर होंगे.

Q3 2025 के वित्तीय नतीजे

कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजे शानदार रहे, जिनमें रेवेन्यू और मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. रेवेन्यू 76.13 करोड़ रुपये, जो पिछले साल की तुलना में 44.43 फीसदी अधिक है. वहीं नेट प्रॉफिट 3.58 करोड़ रुपये, जिसमें सालाना 24.76 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

इसे भी पढ़ें- बजट से पहले FIIs ने इन रेलवे शेयरों पर खेला बड़ा दांव, RVNL, RailTel जैसे नाम शामिल

SBC Exports के शेयरों का प्रदर्शन

कल, 27 जनवरी को बाजार बंद होने के बाद इसके शेयरों का भाव 22.80 रुपये था. शेयर ने बीते एक महीने में 16 फीसदी और एक साल में 25 फीसदी तक लुढ़क चुका है. हालांकि लंबी अवधि, 5 साल में इसने 830 फीसदी का रिटर्न दिया है.

अप्रैल-दिसंबर 2024 तक का वित्तीय नतीजा

  • कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 141.97 करोड़ रुपये (9MFY24) से बढ़कर 211.25 करोड़ रुपये (9MFY25) हो गया. यह 48.80 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है.
  • नेट प्रॉफिट 9.64 करोड़ रुपये से बढ़कर 14.26 करोड़ रुपये हो गया, जो 47.87 फीसदी की बढ़ोतरी है.

हाल के ऑर्डर

कंपनी ने हाल ही में कुछ बड़े वर्क ऑर्डर्स और एक्सपोर्ट डील्स हासिल की हैं. जिनमें Vocational Education & Training Directorate से 47.38 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर प्राप्त हुआ. इसके अलावा दुबई की GAWGEE BROTHERS WHOLESALERS CO. LLC से 45 करोड़ रुपये का रिपीट ऑर्डर मिला. यह ऑर्डर टी-शर्ट्स, ट्राउजर्स, और शॉर्ट्स जैसे गारमेंट्स की सप्लाई के लिए है.

कंपनी का कामकाज

SBC Exports Ltd की स्थापना 1991 में हुई थी. शुरुआत में कंपनी ने कई क्षेत्रों में काम किया और बाद में होम टेक्सटाइल और गारमेंट्स ट्रेडिंग में अपनी जगह बनाई. इसके प्रोडक्शन प्लांट मिर्जापुर और साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया (गाजियाबाद) में हैं.

डिस्क्लेमर– Money9live किसी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

ग्रीन अमोनिया से बदलेगी इस फर्टिलाइजर कंपनी की किस्मत, FY28 तक 73 फीसदी बढ़ाएगी प्रोडक्शन कैपेसिटी, रखें नजर

100 फीसदी रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर शेयर में FIIs ने बढ़ाया दांव, DIIs और मधुसूदन केला ने की मुनाफावसूली, रखें नजर

इस हफ्ते शेयर मार्केट में क्या होगा? US Fed से लेकर Q1 FY27 रिजल्ट तक, ये 5 ट्रिगर तय करेंगे बाजार की चाल

Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस

एक हफ्ते में निवेशकों के उड़े 2.74 लाख करोड़ रुपये, HDFC Bank ने सबसे ज्यादा कराया नुकसान; देखें लिस्ट

537% रिटर्न देने वाले AI Infra Stock पर टूट पड़े FII और DII, रिकॉर्ड ऑर्डर से बढ़ा भरोसा! मजबूत हैं फाइनेंशियल्स