रॉकेट बना ये शेयर! Government of Singapore को एक दिन में ₹174 करोड़ का फायदा; DII ने भी बढ़ाई होल्डिंग
मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक, Government of Singapore के पास कंपनी के 4,06,80,686 इक्विटी शेयर हैं, जो कुल 6.54 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं. शेयर में एक दिन में 42.90 रुपये की तेजी आने से उसके निवेश की वैल्यू करीब 174.52 करोड़ रुपये बढ़ गई.

गुरुवार को ऑटो एंसिलरी कंपनी Sona BLW Precision Forgings (Sona Comstar) के शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिला. कंपनी का शेयर 6.93 फीसदी यानी 42.90 रुपये चढ़कर 662.30 रुपये पर बंद हुआ. मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक, Government of Singapore के पास कंपनी के 4,06,80,686 इक्विटी शेयर हैं, जो कुल 6.54 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं. शेयर में एक दिन में 42.90 रुपये की तेजी आने से उसके निवेश की वैल्यू करीब 174.52 करोड़ रुपये बढ़ गई.
DII ने बढ़ाई हिस्सेदारी
मार्च 2026 तिमाही के अंत तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी कंपनी में 23.70 फीसदी रही. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने अपनी हिस्सेदारी 40.74 फीसदी से बढ़ाकर 41.46 फीसदी कर ली. दूसरी ओर, प्रमोटरों की हिस्सेदारी लगभग स्थिर रही और 28.01 फीसदी पर बनी रही.
शेयर का प्रदर्शन
Sona Comstar के शेयर ने हाल के समय में शानदार प्रदर्शन किया है.
- पिछले एक महीने में शेयर ने 8.76 फीसदी का रिटर्न दिया है.
पिछले छह महीनों में इसमें 36.71 फीसदी की तेजी आई है.
वहीं, पिछले एक साल में शेयर 39.89 फीसदी चढ़ चुका है. - फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप करीब 41,201 करोड़ रुपये है.
कंपनी का कारोबार
Sona BLW Precision Forgings (Sona Comstar) एक ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो इलेक्ट्रिक और पारंपरिक दोनों तरह के वाहनों के लिए ऑटो कंपोनेंट्स और सिस्टम की डिजाइन और निर्माण करती है. कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में डिफरेंशियल असेंबली, गियर, ट्रैक्शन मोटर, मोटर कंट्रोल यूनिट और ड्राइवलाइन कंपोनेंट्स शामिल हैं. कंपनी अपने उत्पाद दुनिया की कई प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों को सप्लाई करती है. कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भारत के अलावा अमेरिका, मेक्सिको, चीन और सर्बिया में भी मौजूद हैं.
इसे भी पढ़ें- इस म्यूचुअल फंड ने मचाया धमाल! एक साल में दिया 65% रिटर्न, ताइवान- चीन जैसे बाजारों लगाता है पैसा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.