₹3,796 महंगी हुई चांदी, सोना ₹1,900 चढ़ा; खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज आपकी जेब पर ज्यादा बोझ पड़ सकता है. एमसीएक्स (MCX) पर सोना करीब ₹1,900 और चांदी ₹3,796 महंगी हो गई है. रिटेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी दर्ज की गई है. खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें.

गोल्ड-सिल्वर के दाम Image Credit: Money9 Live

Gold Silver Price Today (3 July, 2026) : अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज आपको पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी. घरेलू बाजार से लेकर एमसीएक्स (MCX) तक दोनों कीमती धातुओं में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. एमसीएक्स पर सोना करीब 1,902 रुपये महंगा होकर 1,47,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चांदी 3,796 रुपये की बढ़त के साथ 2,37,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. वहीं, रिटेल बाजार में भी सोने-चांदी के दाम बढ़े हैं. ऐसे में खरीदारी से पहले आज के ताजा रेट जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

रिटेल बाजार में सोने-चांदी के रेट

रिटेल बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है. Bullions के अनुसार, 10 ग्राम सोना 1,930 रुपये (1.32%) की तेजी के साथ 1,48,090 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं, 1 किलोग्राम चांदी 3,870 रुपये (1.66%) बढ़कर 2,37,210 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है. सोने और चांदी दोनों की कीमतों में आई इस तेजी का असर सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है, जिससे खरीदारी करने वाले ग्राहकों को पहले के मुकाबले अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है.

MCX पर क्या है रेट?

एमसीएक्स (MCX) पर आज सोने और चांदी दोनों में तेजी देखने को मिल रही है. 5 अगस्त 2026 एक्सपायरी वाला सोना 1,47,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. इसमें पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,902 रुपये (1.30%) की बढ़त दर्ज की गई है. वहीं, 4 सितंबर 2026 एक्सपायरी वाली चांदी 2,37,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है. चांदी में पिछले बंद भाव की तुलना में 3,796 रुपये (1.63%) की तेजी देखने को मिली है. इससे साफ है कि एमसीएक्स पर आज दोनों कीमती धातुओं में खरीदारी का रुख बना हुआ है.

अंतर्राष्ट्रीय में क्या है भाव?

रिटेल और MCX की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव में जोरदार तेजी आई है. सोना 108 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.26 डॉलर औंस महंगे हुए हैं.

Source – Gold Price

आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (1 ग्राम)

शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
चेन्नई14,61913,40111,161
मुंबई14,37913,18110,785
दिल्ली14,39413,19610,800
कोलकाता14,37913,18110,785
बेंगलुरु14,37913,18110,785
हैदराबाद14,37913,18110,785
केरल14,37913,18110,785
पुणे14,37913,18110,785
वडोदरा14,38413,18610,790
अहमदाबाद14,38413,18610,790
Source – Good Returns

आज भारत के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

शहर10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलोग्राम (₹)
चेन्नई2,50125,0102,50,100
मुंबई2,45124,5102,45,100
दिल्ली2,45124,5102,45,100
कोलकाता2,45124,5102,45,100
बेंगलुरु2,45124,5102,45,100
हैदराबाद2,50125,0102,50,100
केरल2,50125,0102,50,100
पुणे2,45124,5102,45,100
वडोदरा2,45124,5102,45,100
अहमदाबाद2,45124,5102,45,100
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: ₹11 हजार सस्ती हुई चांदी, 4 दिन में सोना ₹3000 लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट