विदेश यात्रा होगी सस्ती! Air India ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर घटाया फ्यूल सरचार्ज, अमेरिका-यूरोप की फ्लाइट पर होगा कम खर्च
विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत की खबर है. एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज में बड़ी कटौती का ऐलान किया है. यह फैसला वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में आई नरमी के बाद लिया गया है. इससे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप जाने वाले यात्रियों के टिकट का कुल खर्च कम होने की उम्मीद है.
Air India Fuel Surcharge Reduce : अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है. Air India ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगने वाले फ्यूल सरचार्ज में कटौती कर दी है. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कमी आने के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है. इससे यात्रियों के टिकट का कुल खर्च कम हो सकता है.
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप जाने वाले यात्रियों को फायदा
NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया ने उत्तर अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के रूट्स पर फ्यूल सरचार्ज 280 डॉलर से घटाकर 200 डॉलर कर दिया है. वहीं, यूरोप जाने वाली उड़ानों के लिए यह शुल्क 205 डॉलर से घटाकर 125 डॉलर कर दिया गया है. इससे इन रूट्स पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.
तेल की कीमतों में नरमी के बाद लिया गया फैसला
हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में गिरावट आई है. इसी वजह से एयर इंडिया ने फ्यूल सरचार्ज कम करने का फैसला किया. हालांकि एयरलाइंस का मानना है कि ईंधन की कीमतें अभी भी पुराने स्तर से ऊपर हैं, इसलिए आगे के फैसले बाजार की स्थिति को देखकर लिए जाएंगे.
घरेलू उड़ानों में भी मिल सकती है राहत
एयरलाइंस कंपनियां अब घरेलू उड़ानों से फ्यूल सरचार्ज हटाने पर भी विचार कर रही हैं. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी स्टैप-बाई-स्टैप तरीके से और राहत दी जा सकती है. ध्यान देने वाली बात है कि मार्च में एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा एयर ने बढ़ती ईंधन लागत के कारण फ्यूल सरचार्ज लागू किया था, ताकि बढ़ते खर्च का असर सीधे बेस किराए पर न पड़े.
इसे भी पढ़ें- इस म्यूचुअल फंड ने मचाया धमाल! एक साल में दिया 65% रिटर्न, ताइवान- चीन जैसे बाजारों लगाता है पैसा
Latest Stories
कनाडा पर USA का बड़ा एक्शन: ट्रंप ने 50% अतिरिक्त टैरिफ लगाया, व्यापार में भेदभाव का आरोप
Gold-Silver Price: सोना हुआ महंगा, चांदी सस्ती; जानें- 10 ग्राम गोल्ड के लिए कितना खर्च करना पड़ेगा पैसा
E20 के बाद सरकार का बड़ा प्लान! अब किचन फ्यूल, Ethanol ATM और एविएशन पर फोकस; जानें क्या है प्लान
