10 दिन बाद बदल जाएंगे LPG Cylinder के नियम, नहीं किया ये काम तो मिलेगा महंगा सिलेंडर!

घरेलू LPG कंज्यूमर्स को सब्सिडी वाले सिलेंडर रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा. अगर आप 1 अक्टूबर से पहले इस काम को पूरा नहीं करते हैं तो 10 दिन बाद से आप सिलेंडर तो बुक कर पाएंगे लेकिन सब्सिडी रेट वाले सिलेंडर का फायदा आपको नहीं मिलेगा.

एलपीजी सिलेंडर Image Credit: money9live

Highlights

  • 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG से जुड़ा ये नियम.
  • ऑथेंटिकेशन न होने पर नहीं मिलेगा सब्सिडी सिलेंडर का फायदा.
  • ऐप या शोरूम से कराएं आधार ऑथेंटिकेशन.

घरेलू LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है, अगर आप भी सरकार की ओर से मिलने वाली LPG Subsidy का फायदा लेते हैं तो 1 अक्टूबर से आपके लिए नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है. 10 दिन बाद यानी 1 अक्टूबर से रेगुलेटेड कीमतों पर सब्सिडी वाले सिलेंडर को बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा.

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के अनुसार, 27.43 करोड़ कंज्यूमर्स पहले ही यह प्रोसेस पूरा कर चुके हैं. शनिवार, 19 सितंबर 2026 तक, 89.9 फीसदी एक्टिव घरेलू LPG कंज्यूमर्स ने ऑथेंटिकेशन पूरा कर लिया है.

नहीं किया आधार ऑथेंटिकेशन तो क्या होगा?

बहुत से लोगों के मन में ये सवाल आ रहा होगा कि अगर ऑथेंटिकेशन प्रोसेस को पूरा नहीं करते हैं तो क्या होगा? आपको LPG Cylinder तो मिलता रहेगा लेकिन आधार ऑथेंटिकेशन न होने पर आपको सब्सिडी रेट वाले सिलेंडर का फायदा नहीं मिलेगा बल्कि आपको मार्केट प्राइस पर इसे खरीदना होगा.

क्या है आधार ऑथेंटिकेशन कराने का मकसद?

सरकार क्यों आधार ऑथेंटिकेशन करवा रही है, मन में ये सवाल घूम रहा है तो बता दें कि सरकार का कहना है कि ऑथेंटिकेशन की जरूरत का मकसद यह पक्का करना है कि सब्सिडी रेट वाला LPG सिलेंडर का फायदा सही व्यक्ति को मिले और घरेलू सिलेंडरों को कमर्शियल और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए डायवर्ट होने से रोका जा सके.

कैसे कर सकते हैं ऑथेंटिकेशन?

इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार, आप सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान या फिर LPG डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर जाकर या फिर अपनी ऑयल मार्केटिंग कंपनी के मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए इस प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं. Indane कंपनी के ग्राहक IndianOil ONE का इस्तेमाल कर सकते हैं, Bharatgas के कस्टमर HelloBPCL का इस्तेमाल कर सकते हैं और HP गैस के कस्टमर HP PAY का इस्तेमाल करके खुद प्रोसेस पूरा कर सकते हैं. जो लोग ऑथेंटिकेट नहीं करना चाहते वह लोकल अवेलेबिलिटी के आधार पर, मार्केट प्राइस पर 5kg या 10kg सिलेंडर लेना जारी रख सकते हैं.

सिलेंडर पर कितनी है सब्सिडी?

घरेलू LPG सिलेंडर को लागत से कम पर बेचा जाता है. सितंबर 2026 के लिए सब्सिडी लगभग 210 रुपए प्रति 14.2kg सिलेंडर है. अगर आप एलपीजी से जुड़ी सहायता चाहते हैं तो टोल फ्री नंबर 1800 2333 555 पर कॉल अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें: दिवाली पर मिल सकता है तोहफा, इस रूट पर दौड़ेगी Sleeper Vande Bharat