अब कमर्शियल कस्टमर के लिए भी उपलब्ध होंगे 10 किलो के LPG सिलेंडर, तेल कंपनियां कर रहीं तैयारी; जानें डिटेल
सरकारी तेल कंपनियां हल्के 10 किलो LPG कंपोजिट सिलेंडर को कमर्शियल कस्टमर तक पहुंचाने की तैयारी कर रही हैं. मंजूरी मिलने पर यह सिलेंडर गैस एजेंसियों और चुनिंदा रिटेल आउटलेट पर कमर्शियल रेट पर मिलेगा. इससे प्रवासी मजदूर, किरायेदार, स्टूडेंट, स्ट्रीट वेंडर और छोटे फूड कारोबारियों को फायदा होगा. यह सिलेंडर सामान्य स्टील सिलेंडर से करीब 50 फीसदी हल्का है और इसका ट्रांसपेरेंट डिजाइन गैस का बचा हुआ स्तर आसानी से दिखाता है.
10 kg LPG Cylinder: सरकारी तेल कंपनियां अब हल्के 10 किलो LPG सिलेंडर का इस्तेमाल और बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं. अभी यह सिलेंडर सीमित स्तर पर डोमेस्टिक कंज्यूमर को उपलब्ध है. अब इसे कमर्शियल कस्टमर के लिए भी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. मंजूरी मिलने के बाद यह सिलेंडर गैस एजेंसियों और चुनिंदा रिटेल आउटलेट पर मिल सकेगा. इससे छोटे कारोबारियों, स्टूडेंट, किरायेदार और प्रवासी मजदूरों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है. हल्का होने के कारण इसे उठाना और एक जगह से दूसरी जगह ले जाना भी आसान होगा.
मिल सकता है नया विकल्प
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो 10 किलो का हल्का LPG सिलेंडर कमर्शियल रेट पर बेचा जाएगा. इसे गैस एजेंसियों के साथ कुछ रिटेल आउटलेट पर भी उपलब्ध कराया जा सकता है. अभी कमर्शियल कस्टमर के लिए 19 किलो, 5 किलो और 2 किलो के सिलेंडर उपलब्ध हैं. नया विकल्प आने से छोटे कारोबारियों के लिए गैस का इस्तेमाल आसान हो सकता है. खासकर उन लोगों को फायदा होगा जिन्हें कम गैस की जरूरत होती है.
इन लोगों को होगा सबसे अधिक फायदा
यह सिलेंडर प्रवासी मजदूर, किरायेदार, स्टूडेंट, स्ट्रीट वेंडर, छोटी चाय और खाने की दुकान चलाने वाले लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी माना जा रहा है. ऐसे लोगों के पास अक्सर 19 किलो का बड़ा सिलेंडर रखने की पर्याप्त जगह नहीं होती. हल्का और छोटा सिलेंडर कम जगह में आसानी से रखा जा सकेगा. इसे जरूरत के अनुसार आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सकेगा.
अभी क्या विकल्प उपलब्ध है
फिलहाल यह 10 किलो का हल्का सिलेंडर सीमित स्तर पर घरेलू ग्राहकों को दिया जा रहा है. HPCL इसे एचपी गैस ओजस नाम से बेचती है. इंडियन ऑयल इसे इंडेन एक्स्ट्रालाइट और बीपीसीएल इसे भारत गैस लाइट नाम से उपलब्ध करा रही है. अब तेल कंपनियां इसी सिलेंडर को कमर्शियल कस्टमर तक पहुंचाने की योजना बना रही हैं. इससे इसका दायरा और बढ़ सकता है.
स्टील सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का
यह सिलेंडर आधुनिक कंपोजिट तकनीक से बनाया गया है. इसकी बनावट तीन परतों वाली होती है. यह सामान्य स्टील LPG सिलेंडर की तुलना में लगभग 50 फीसदी हल्का है. इसलिए इसे उठाना और ले जाना काफी आसान रहता है. खासकर बहुमंजिला इमारतों में रहने या काम करने वाले लोगों को इससे सुविधा मिल सकती है.
यह भी पढ़ें- ट्रेन से ₹100 करोड़ अधिक का टॉवेल, बेडशीट, कंबल और तकिया कवर चुरा ले गए यात्री, इन 7 जोन में सबसे अधिक चोरी
गैस खत्म होने का पता लगाना होगा आसान
इस कंपोजिट सिलेंडर की एक खास बात इसका ट्रांसपैरेंट बाहरी हिस्सा है. इससे कंज्यूमर आसानी से देख सकते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है. इसके लिए अलग से किसी गैस गेज की जरूरत नहीं होगी. इससे समय रहते नया सिलेंडर बुक कराया जा सकेगा और अचानक गैस खत्म होने की परेशानी से भी बचाव होगा.
Latest Stories
Happiest Minds में मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में सबसे आगे ITC Infotech, जानें- क्यों अहम है ये डील
भारत के लिए खुशखबरी, गोल्डमैन सैक्स ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमान; निफ्टी पर भी जताया भरोसा
ट्रेन से ₹100 करोड़ अधिक का टॉवेल, बेडशीट, कंबल और तकिया कवर चुरा ले गए यात्री, इन 7 जोन में सबसे अधिक चोरी
