TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

यात्रीगण ध्यान दें: दिवाली पर मिल सकता है तोहफा, इस रूट पर दौड़ेगी Sleeper Vande Bharat

इंडियन रेलवे दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस सर्विस की प्लानिंग कर रही है. यह नई ओवरनाइट ट्रेन प्रयागराज और कानपुर के रास्ते नई दिल्ली और वाराणसी को जोड़ेगी. यह सर्विस दिवाली के आसपास शुरू होने की उम्मीद है. यह ट्रेन 160 kmph तक की स्पीड से चलेगी.

वंदे भारत एक्सप्रेस Image Credit: पीटीआई

Highlights

  • दूसरी स्लीपर वंदे भारत जल्द हो सकती है शुरू.
  • दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी ट्रेन.
  • दिवाली के आसपास शुरू हो सकती ट्रेन.

Indian Railways की ओर से नई दिल्ली और वाराणसी को जोड़ने वाली दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के प्लान पर काम चल रहा है. यह प्रस्तावित ओवरनाइट सर्विस प्रयागराज और कानपुर के रास्ते चलने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने का एक और ऑप्शन मिलेगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे अधिकारी दिवाली के आसपास दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने का प्लान कर रहे हैं. ट्रायल इस महीने यानी सितंबर में शुरू हो सकता है. रेलवे बोर्ड की ओर से अभी तक ट्रेन नंबर, किराया या रेगुलर ऑपरेशन की फाइनल तारीख की घोषणा नहीं की है.

Delhi Varanasi Sleeper Vande Bharat की संभावित टाइमिंग

प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन वाराणसी कैंट से रात 9.20 बजे रवाना होगी और रात 10.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. फिर यह सुबह 12.35 बजे कानपुर सेंट्रल से गुजरेगी और सुबह 5 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वहीं, दूसरी ओर नई दिल्ली से रात 9.20 बजे ट्रेन रवाना होगी और अगली सुबह 5 बजे वाराणसी पहुंचेगी. स्लीपर वंदे भारत की स्पीड 130 kmph से 160 kmph तक होने की उम्मीद है, स्पीड ट्रैक की कंडीशन पर निर्भर करेगी. हाई स्पीड से दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर के बीच ट्रेवल टाइम कम करने में मदद मिल सकती है, हालांकि फाइनल स्पीड, टाइमिंग ट्रायल और ऑपरेशनल क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा.

16 कोच वाली ट्रेन में होंगे 823 बर्थ

प्रस्तावित स्लीपर वंदे भारत में कथित तौर पर 16 कोच होंगे जिनकी कुल कैपेसिटी 823 यात्रियों की होगी. इसमें 11 AC 3 टियर कोच, 4 AC 2 टियर कोच और 1 फर्स्ट एसी कोच होगा. ट्रेन में वंदे भारत सर्विस से जुड़ी मॉडर्न सुविधाएं भी होंगी.

टाइम्स ऑफ इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित दिल्ली-वाराणसी सर्विस, हावड़ा-कामाख्या रूट के बाद भारतीय रेलवे द्वारा प्लान किया गया दूसरा स्लीपर वंदे भारत ऑपरेशन होगा.

ये भी पढ़ें- 21 से 27 सितंबर के बीच कई दिन बैंक रहेंगे बंद, आपके शहर में किस दिन छुट्टी? यहां है पूरी लिस्ट