Closing Bell : गिरकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 479 अंक फिसला, निफ्टी 24000 के नीचे आया, मेटल शेयरों में बंपर रैली
स्टॉक्स की बात करें तो Techno Electric & Engineering के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. कंपनी के मार्च तिमाही नतीजों के बाद शेयर 13 फीसदी से ज्यादा टूटकर 1,193 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच गया. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 15 फीसदी घटकर 135 करोड़ रुपये रहा.

मंगलवार यानी एक्सपायरी डे को भारतीय शेयर बाजार दबाव में नजर आया. पश्चिम एशिया में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर रहा. मंगलवार को निफ्टी 118 अंक यानी 0.49 फीसदी गिरकर 23,913 के स्तर पर, जबकि सेंसेक्स 479 अंक यानी 0.63 फीसदी टूटकर 76,009 पर बंद हुआ. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल शेयरों में बंपर रैली देखने को मिली.
निफ्टी के गेनर-लूजर
निफ्टी के टॉप लूजर्स में Apollo Hospitals, Bharti Airtel, Tata Consultancy Services, Titan Company और Trent शामिल रहे. वहीं टॉप गेनर्स में Adani Enterprises, Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स, Tech Mahindra, Nestlé India और Eternal के शेयर शामिल रहे.
किन मेटल शेयरों में कितनी तेजी?
ब्रॉडर मार्केट का हाल
हालांकि, ब्रॉडर मार्केट में मजबूती देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 0.25 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे. इस दौरान निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने 62,324.20 का नया रिकॉर्ड हाई भी छुआ.
इस वजह से सहमा बाजार
वैश्विक मोर्चे पर तनाव बढ़ने से बाजार की चिंता बढ़ी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने मंगलवार सुबह दक्षिणी ईरान में नए हवाई हमले किए. इन हमलों का उद्देश्य अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा बताया गया. इसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला. ब्रेंट क्रूड 1.7 फीसदी बढ़कर 97.78 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
Techno Electric & Engineering में भयंकर बिकवाली
स्टॉक्स की बात करें तो Techno Electric & Engineering के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. कंपनी के मार्च तिमाही नतीजों के बाद शेयर 13 फीसदी से ज्यादा टूटकर 1,193 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच गया. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 15 फीसदी घटकर 135 करोड़ रुपये रहा.
Adani Enterprises के शेयरों में जोरदार तेजी
वहीं, Adani Enterprises के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली और यह निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल रहा. शेयर 4.19 फीसदी चढ़ा. इसके अलावा Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स, Bajaj Auto, ONGC, Tech Mahindra और Nestlé India के शेयरों में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो FMCG और मेटल सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए. PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में 0.5 से 1 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली.
कैसा रहा था कल का बाजार?
25 मई को भारतीय शेयर बाजार ने जोरदार बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया. Sensex 1,074 अंक यानी 1.42 फीसदी की तेजी के साथ 76,489 पर बंद हुआ, जबकि NIFTY 312 अंक यानी 1.32 फीसदी चढ़कर 24,032 के स्तर पर क्लोज हुआ. पूरे दिन के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली. वहीं FMCG सेक्टर दबाव में रहा और निफ्टी FMCG इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.
इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, मुनाफे में 310% की उछाल, भाव ₹100 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.