TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट में बंद, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल चमके; IT और FMCG टूटे

Closing Bell: बुधवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार में ज्यादातर कोई बदलाव नहीं दिखा, क्योंकि हाई लेवल पर मुनाफा वसूली के चलते मुख्य इंडेक्स ने अपनी शुरुआती बढ़त का ज्यादातर हिस्सा गंवा दिया. दिन की शुरुआत एक मजबूत 'गैप-अप' ओपनिंग के साथ हुई थी.

शेयर बाजार में गिरावट. Image Credit: Money9live

Closing Bell: गुरुवार को सुबह के कारोबार में शेयर बाजार तेजी के साथ खुला. बाजार ने ठीक-ठाक रफ्तार पकड़ी, लेकिन फिर इसे बरकरार नहीं रख सका और दिन के कारोबार बढ़ने के साथ ही दोनों ही इंडेक्स लाल निशान में आ गए.

दिन की शुरुआत एक मजबूत ‘गैप-अप’ ओपनिंग के साथ हुई थी. हेवी वेट वाले शेयरों में तेजी के चलते बाजार को और भी रफ्तार मिली. हालांकि, जैसे-जैसे सत्र आगे बढ़ा, बाजार इस रफ्तार को बनाए रखने में नाकाम रहा और उसने अपनी ज्यादातर बढ़त गंवा दी.

एक उतार-चढ़ाव भरे ट्रेडिंग सत्र के बाद बेंचमार्क इंडेक्स में बहुत कम बदलाव देखने को मिला. सेंसेक्स 135.03 अंक या 0.18 फीसदी गिरकर 75,183.36 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4.30 अंक फिसलकर 23,654.70 पर बंद हुआ. बाजार का रुख पॉजिटिव रहा, जिसमें 1,688 शेयरों में गिरावट के मुकाबले 2,307 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

Sensex में शामिल शेयरों में, Bajaj Finance सबसे अधिक गिरावट वाला शेयर रहा, जो 1.74% गिरकर 907.75 रुपये पर आ गया. इसके बाद Tech Mahindra में 1.44 फीसदी की गिरावट आई, जबकि HUL, Infosys, Bajaj Finserv और Bharti Airtel में क्रमशः 1.34%, 1.27%, 1.25% और 1.01% की गिरावट दर्ज की गई.

वहीं, InterGlobe Aviation (IndiGo), Trent और Bharat Electronics (BEL) जैसे शेयर 30-शेयरों वाले इस इंडेक्स में बढ़त बनाने वाले शेयरों में शामिल रहे, जिनमें 3.16% तक की तेजी देखने को मिली.

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर से 62 पैसे ऊपर चढ़ा

गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तेजी से मजबूत हुआ और बुधवार के रिकॉर्ड निचले स्तर 96.82 के मुकाबले 96.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. कच्चे तेल से जुड़ी चिंताओं में कमी और बेहतर जोखिम धारणा के चलते इस सत्र के दौरान घरेलू मुद्रा में 62 पैसे का सुधार आया.

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 627.4 अंक या 0.83 प्रतिशत उछलकर 75,945.79 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 200.9 अंक या 0.84 प्रतिशत बढ़कर 23,859.90 पर पहुंच गया था.

यह भी पढे़ं: क्या आपके पास भी हैं JSW Cement के शेयर? ब्रोकरेज फर्म ने घटाया टारगेट, कहा- निवेशक करें ये काम