Closing bell : तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 273 अंक उछला, निफ्टी 24300 के ऊपर; ऑटो शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

निफ्टी में महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, कोल इंडिया और टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर रहे. वहीं, अडानी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस, HDFC Life, UltraTech Cement और Jio Financial सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे.

एनएसई Image Credit: money9live

Closing bell : गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ. दिनभर के उतार-चढ़ाव के बावजूद खरीदारी बनी रही, जिससे निफ्टी 24,300 के ऊपर बंद होने में सफल रहा. ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जबकि रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव में रहा. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 77,928.15 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 66.95 अंक यानी 0.28 फीसदी चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर बंद हुआ. बाजार में कुल 1,620 शेयरों में तेजी, 2,408 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 188 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी ऑटो शेयरों में देखने को मिली.

कौन सा ऑटो शेयर कितना चढ़ा?

सोर्स-NSE

इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी और गिरावट

निफ्टी में महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, कोल इंडिया और टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर रहे. वहीं, अडानी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस, HDFC Life, UltraTech Cement और Jio Financial सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर रहे कमजोर

सेंसेक्स निफ्टी के मुकाबले ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन कमजोर रहा. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में करीब 0.4 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

Swiggy के शेयर में लगातार चौथे दिन तेजी

Swiggy के शेयरों में लगातार चौथे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 1.85 फीसदी की बढ़त के साथ 292.50 रुपये पर कारोबार करता दिखा. कारोबार के दौरान इसने 293.50 रुपये का ऊपरी और 281.40 रुपये का निचला स्तर छुआ. पिछले कारोबारी सत्र में भी शेयर 7.02 फीसदी की मजबूत तेजी के साथ 287.20 रुपये पर बंद हुआ था.

रुपये में हल्की कमजोरी

करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ. गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 95.68 पर बंद हुआ, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 95.64 पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो सबसे ज्यादा चमका और 1.6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ. इसके अलावा, निफ्टी आईटी, FMCG और फार्मा सेक्टर में भी खरीदारी देखने को मिली. वहीं, निफ्टी रियल्टी सबसे कमजोर सेक्टर रहा और करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ.

सोर्स-NSE

इसे भी पढ़ें- Coal India के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को सता रहा कौन सा डर? जानिए आगे क्या है कंपनी की रणनीति

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.