Coal India के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को सता रहा कौन सा डर? जानिए आगे क्या है कंपनी की रणनीति

Coal India के जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजों के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे शेयर में तेज गिरावट आई. कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़कर 46,255 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 42,919 करोड़ रुपये था. हालांकि यह आंकड़ा पिछली तिमाही के 46,490 करोड़ रुपये से थोड़ा कम रहा.

Coal India Limited Image Credit: Getty image

भारत का माइनिंग सेक्टर धीरे-धीरे नई दिशा में आगे बढ़ रहा है. सरकार के सुधारों, महत्वपूर्ण खनिजों में आत्मनिर्भर बनने की कोशिश और दुनिया भर में एनर्जी ट्रांसमिशन की बढ़ती रफ्तार के चलते इस सेक्टर में नए अवसर बन रहे हैं. सरकार घरेलू खनिज खोज को बढ़ावा देने और नई खदानों की नीलामी तेज करने पर जोर दे रही है. वहीं, रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग की बढ़ती मांग के कारण कॉपर, जिंक, लिथियम और रेयर अर्थ मिनरल्स जैसे धातुओं की जरूरत तेजी से बढ़ रही है. हालांकि, मजबूत स्थिति के बावजूद कंपनी के शेयर में मंगलवार को करीब 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. आइए जानते हैं इसकी वजह क्या रही.

Q1 FY27 के नतीजों के बाद बढ़ी बिकवाली

Coal India के जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजों के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे शेयर में तेज गिरावट आई. कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़कर 46,255 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 42,919 करोड़ रुपये था. हालांकि यह आंकड़ा पिछली तिमाही के 46,490 करोड़ रुपये से थोड़ा कम रहा.

कंपनी की कुल आय भी सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़कर 48,295 करोड़ रुपये हो गई. वहीं, कुल खर्च करीब 12 फीसदी बढ़कर 36,816 करोड़ रुपये पहुंच गया.

मुनाफे में मामूली बढ़त, तिमाही आधार पर बड़ी गिरावट

Coal India का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 8,852 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 8,797 करोड़ रुपये के मुकाबले 1 फीसदी से भी कम बढ़ा. हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 18 फीसदी से ज्यादा घटा. मार्च 2026 तिमाही में कंपनी ने 10,839 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था. बढ़ते खर्च, तिमाही आधार पर मुनाफे में तेज गिरावट और रेवेन्यू में सीमित बढ़ोतरी की वजह से नतीजों के बाद शेयर पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया.

आगे क्या है कंपनी की योजना?

Coal India आने वाले वर्षों के लिए बड़े विस्तार की रणनीति पर काम कर रही है. कंपनी का लक्ष्य FY29 तक कोयला उत्पादन 1,000 मिलियन टन (MT) और FY35 तक 1,230 मिलियन टन तक पहुंचाने का है. FY25 में कंपनी का उत्पादन 781 मिलियन टन रहा था.

इसके अलावा कंपनी ने FY35 तक अंडरग्राउंड खदानों से हर साल 100 मिलियन टन कोयला निकालने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए बड़े पैमाने पर आधुनिक तकनीक अपनाई जा रही है और कम से कम 140 Continuous Miners तैनात करने की योजना है.

कोयले से आगे भी बढ़ा रही कारोबार

Coal India अब सिर्फ कोयला उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहती. कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी, कोल गैसीफिकेशन, महत्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals) के साथ-साथ उर्वरक और केमिकल्स कारोबार में भी कदम बढ़ा रही है. इसके अलावा कंपनी ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और चिली जैसे खनिज संपन्न देशों में महत्वपूर्ण खनिजों के अधिग्रहण के अवसर भी तलाश रही है.

शेयर का हाल

बुधवार के कारोबार में Coal India का शेयर 4.06 फीसदी की गिरावट के साथ 410.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

अगर हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें, तो:

  • पिछले एक सप्ताह में शेयर 4.89 फीसदी गिरा है.
  • पिछले तीन महीनों में इसमें 12.17 फीसदी की गिरावट आई है.
  • जबकि पिछले एक साल में शेयर ने 8.4 फीसदी का रिटर्न दिया है.

इसे भी पढ़ें- 10 रुपये से कम के इस शेयर में लगा अपर सर्किट! Q1 में 429% बढ़ा मुनाफा, रडार पर रखें स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.