कमजोर बाजार में भी दमदार दांव! इन 3 शेयरों में दिख रहा 8% तक की तेजी; एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

शेयर बाजार में कमजोरी के बीच चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के वीपी टेक्निकल रिसर्च सचिन गुप्ता ने Exide Industries, Naukri और Mphasis में खरीदारी की सलाह दी है. तीनों शेयरों के लिए एंट्री प्राइस, टारगेट और स्टॉप लॉस तय किए गए हैं. इनमें करीब 5 फीसदी से 8 फीसदी तक की तेजी की संभावना जताई है.

खरीदने वाले स्टॉक Image Credit: money9live

Stock to Buy Today: इंडियन स्टॉक मार्केट में मंगलवार, 28 जुलाई को लगातार दूसरे दिन भी कमजोरी देखने को मिली. ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच कारोबार दिनभर उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन आखिरी घंटे में बिकवाली बढ़ने से प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 23985.35 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09 फीसदी फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ.

बाजार में इस कमजोरी के बीच Choice Equity Broking के वीपी टेक्निकल रिसर्च सचिन गुप्ता ने तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. उनका मानना है कि मौजूदा तकनीकी सेटअप के आधार पर इन शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है.

Exide Industries

एक्सपर्ट के मुताबिक, Exide Industries का शेयर अपने हालिया हाई लेवल 452.80 रुपये से नीचे आने के बाद अब 20 डे EMA के पास कारोबार कर रहा है, जो मजबूत सपोर्ट का काम कर रहा है. शेयर अभी भी अपने लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है, जिससे मीडियम और लॉन्ग टर्म ट्रेंड मजबूत दिख रहा है.

एक्सपर्ट ने 424 रुपये पर खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए 412 रुपये का स्टॉप लॉस और 448 रुपये का टार्गेट दिया गया है.

Naukri

सचिन गुप्ता के अनुसार, Naukri ने अपने प्रमुख स्विंग हाई के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दिया है. शेयर 20 डे EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. साथ ही 20-Day EMA, 200-Day EMA के ऊपर निकल गया है, जो बुलिश क्रॉसओवर का संकेत है.

इसके अलावा RSI 70.67 पर है, जो मजबूत खरीदारी की ओर इशारा करता है. एक्सपर्ट ने 1236 रुपये पर खरीदारी, 1195 रुपये का स्टॉप लॉस और 1310 रुपये का टार्गेट दिया है.

Mphasis

एक्सपर्ट के मुताबिक, Mphasis ने डेली चार्ट पर Symmetrical Triangle Pattern से मजबूत ब्रेकआउट दिया है. शेयर अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है. वहीं On-Balance Volume (OBV) भी अपने हाई लेवल पर पहुंच गया है, जो मजबूत खरीदारी और तेजी की पुष्टि करता है. उन्होंने 2413 रुपये पर खरीदारी, 2310 रुपये का स्टॉप लॉस और 2600 रुपये का टारगेट दिया है.

इसे भी पढ़ें- L&T के नतीजे दमदार, 14% बढ़ा मुनाफा; ₹1.08 लाख करोड़ के नए ऑर्डर मिले; फोकस में रखें शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.