मजबूत ऑर्डर बुक, हाई ROE और मजबूत ग्रोथ प्लान, चमक सकते है ये 3 स्टॉक; रखें नजर

मजबूत फंडामेंटल वाले मिडकैप शेयर लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं. BSE, GE Vernova T&D India और Dixon Technologies ऐसी कंपनियां हैं जिनके पास मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर ROE, कर्ज मुक्त या मजबूत बैलेंस शीट और स्पष्ट ग्रोथ प्लान है. ये कंपनियां अपने कारोबार का विस्तार कर रही हैं और नए अवसरों का लाभ उठाने की तैयारी में हैं.

BSE, T&D India और Dixon Technologies का मजबूत बैलेंस शीट मजबूत है. Image Credit: money9live

शेयर मार्केट में मिडकैप कंपनियां निवेशकों के लिए सबसे अच्छा विकल्पों में मानी जाती हैं. इन कंपनियों में ग्रोथ की अच्छी संभावना होती है और कारोबार भी मजबूत होता है. हालांकि हर मिडकैप शेयर निवेश के लायक नहीं होता. मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर रिटर्न ऑन इक्विटी यानी ROE, कर्ज पर कंट्रोल और साफ ग्रोथ प्लान वाली कंपनियां लंबी अवधि में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं. ऐसे में BSE, GE Vernova T&D India और Dixon Technologies ऐसे तीन मिडकैप शेयर हैं जिन पर निवेशकों की नजर बनी हुई है.

BSE

एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज BSE लगातार अपने कारोबार का विस्तार कर रहा है. कंपनी की इनकम का बड़ा हिस्सा ट्रेडिंग, लिस्टिंग फीस और अन्य फाइनेंशियल सर्विस से आता है. पिछले तीन साल में कंपनी की इनकम 74 फीसदी CAGR और मुनाफा 124 फीसदी CAGR की दर से बढ़ा है. कंपनी का तीन साल का औसत ROE 36 फीसदी रहा है. डेरिवेटिव कारोबार, म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म और नई फाइनेंशियल सर्विस आने वाले समय में इसकी ग्रोथ को और मजबूत बना सकती हैं.

GE Vernova T&D India

पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की यह कंपनी भारत के साथ- साथ 60 से ज्यादा देशों में कारोबार करती है. कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक है और यह हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन, HVDC और स्मार्ट ग्रिड जैसे सैक्टर में काम कर रही है. पिछले तीन साल में कंपनी की इनकम 31 फीसदी CAGR और मुनाफा 490 फीसदी CAGR से बढ़ा है. तीन साल का औसत ROE 42 फीसदी है. कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है और उसके पास मजबूत नकदी भी मौजूद है. भारत में पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर की बढ़ती मांग कंपनी के लिए बड़ा अवसर बन सकती है.

Dixon Technologies

Dixon Technologies भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शामिल है. कंपनी Samsung, Xiaomi, Motorola, HP और Lenovo जैसे बड़े ब्रांड के लिए प्रोडक्ट बनाती है. पिछले तीन साल में कंपनी की इनकम 59 फीसदी CAGR और मुनाफा 77 फीसदी CAGR से बढ़ा है. तीन साल का औसत ROE 34 फीसदी रहा है. कंपनी नए कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, मोबाइल, आईटी हार्डवेयर और टेलीकॉम कारोबार में निवेश बढ़ा रही है. सरकार की मेक इन इंडिया और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग योजनाओं से भी कंपनी को फायदा मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- Closing Bell: लाल निशान में बंद हुआ शेयर मार्केट, HUL और BEL सबसे बड़े लूजर; TCS में 4% से ज्यादा तेजी

लंबी अवधि में सही हैं ये शेयर

इन तीनों कंपनियों की सबसे बड़ी खासियत मजबूत फंडामेंटल, बेहतर ROE, साफ ग्रोथ रणनीति और कारोबार का विस्तार है. BSE वित्तीय बाजार की बढ़ती भागीदारी से फायदा उठा सकता है. GE Vernova देश की एनर्जी जरूरतों और ग्रिड विस्तार का लाभ ले सकती है. वहीं Dixon भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में मजबूत स्थिति में है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.