Closing Bell: लाल निशान में बंद हुआ शेयर मार्केट, HUL और BEL सबसे बड़े लूजर; TCS में 4% से ज्यादा तेजी
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. निफ्टी 23,985.35 और सेंसेक्स 76,765.92 पर बंद हुए. TCS, Eternal और Tech Mahindra में शानदार तेजी रही, जबकि HUL, BEL और Coal India सबसे ज्यादा टूटे. IT सेक्टर में खरीदारी रही, जबकि FMCG और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला.
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 28 जुलाई को फिर से गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया, ग्लोबल मार्केट के मिले-जुले संकेतों के बीच बेंचमार्क मामूली गिरावट के साथ बंद हुए. दिनभर उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार देखने को मिला, लेकिन कारोबार के आखिरी में बिकवाली हावी रही. निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ. वहीं सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09 फीसदी फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ.
मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में मिला-जुला रुख देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.08 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.22 फीसदी की गिरावट आई. वहीं पिछले सत्र में जोरदार बढ़त के बाद मुनाफावसूली के कारण शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि मध्य पूर्व संघर्ष को लेकर अनिश्चितताएं बाजार के सेंटिमेंट पर दबाव डाल रही हैं.
कौन रहे आज के टॉप गेनर्स?
- आज के कारोबार में TCS निफ्टी-50 का सबसे बड़ा गेनर रहा. कंपनी का शेयर 102.40 रुपये यानी 4.46 फीसदी की तेजी के साथ 2,398 रुपये पर बंद हुआ.
- इसके अलावा Eternal का शेयर 11.65 रुपये यानी 3.94 फीसदी चढ़कर 307.50 रुपये पर बंद हुआ. टेक महिंद्रा का शेयर 55 रुपये यानी 3.49 फीसदी की बढ़त के साथ 1,630 रुपये पर पहुंच गया.
- वहीं Nestle India का शेयर 46.20 रुपये यानी 3.19 फीसदी चढ़कर 1,492.30 रुपये पर बंद हुआ. Cipla का शेयर 37.60 रुपये यानी 2.67 फीसदी की तेजी के साथ 1,447 रुपये पर बंद हुआ.
कौन रहे आज के टॉप लूजर्स?
आज के कारोबार में Hindustan Unilever निफ्टी-50 का सबसे बड़ा लूजर रहा. कंपनी का शेयर 154.60 रुपये यानी 7.11 फीसदी टूटकर 2,020 रुपये पर बंद हुआ. इसके अलावा Bharat Electronics (BEL) का शेयर 18.15 रुपये यानी 4.46 फीसदी गिरकर 389 रुपये पर बंद हुआ. Coal India का शेयर 17 रुपये यानी 3.98 फीसदी टूटकर 410.50 रुपये पर पहुंच गया.
वहीं NTPC का शेयर 7.70 रुपये यानी 2.19 फीसदी की गिरावट के साथ 343.10 रुपये पर बंद हुआ. ICICI Bank का शेयर 28.10 रुपये यानी 1.94 फीसदी फिसलकर 1,417.60 रुपये पर बंद हुआ.
कैसा रहा शेयरों का परफॉर्मेंस ?
आज बाजार में बिकवाली का दबाव ज्यादा देखने को मिला. NSE पर कुल 3407 शेयरों में कारोबार हुआ. इनमें 1160 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2133 शेयरों में गिरावट रही. वहीं 114 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. इसके अलावा 75 शेयर अपने 52 हफ्ते के नए हाई लेवल पर पहुंचे, जबकि 45 शेयर 52 हफ्ते के लो लेवल पर बंद हुए. इसके अलावा 89 शेयर अपर सर्किट और 102 शेयर लोअर सर्किट में रहे.
क्या रहा सेक्टोरल इंडेक्स का हाल?
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty IT सबसे ज्यादा मजबूत रहा और 3.32 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ. Nifty Auto भी 0.69 फीसदी चढ़ा. दूसरी ओर Nifty FMCG में सबसे ज्यादा 1.38 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. Nifty Bank 0.58 फीसदी, Nifty Next 50 0.70 फीसदी और Nifty Financial Services 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.
आज बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़ा. बीएसई का कुल मार्केट कैप पिछले कारोबारी सत्र के 4,76,09,104 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,80,33,146.29 करोड़ रुपये हो गया है. इससे निवेशकों की संपत्ति में करीब 4,24,042.29 करोड़ रुपये (करीब 4.24 लाख करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ है.
इसे भी पढ़ें- 2032 तक 7 गुना होगी बैटरी की डिमांड, इन 3 शेयरों की चमक सकती है किस्मत; फोकस में रखें स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
मजबूत ऑर्डर बुक, हाई ROE और मजबूत ग्रोथ प्लान, चमक सकते है ये 3 स्टॉक; रखें नजर
2032 तक 7 गुना होगी बैटरी की डिमांड, इन 3 शेयरों की चमक सकती है किस्मत; फोकस में रखें स्टॉक
Suzlon Energy Q1: प्रॉफिट में 6 फीसदी की गिरावट, रेवेन्यू में उछाल; कंपनी को मिला रिकॉर्ड ऑर्डर
