Stocks to Watch: जियो Financial से IIFL Finance तक इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, कंपनियों ने किए बड़े ऐलान
बुधवार को मुनाफावसूली के चलते शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ. गुरुवार को Jio Financial Services, IIFL Finance, NALCO, LT Foods और Bharat Forge समेत कई शेयरों में कंपनी से जुड़ी खबरों के चलते हलचल देखने को मिल सकती है. Jio Financial ने BlackRock के साथ ज्वाइंट वेंचर में 123 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

शेयर मार्केट में बुधवार को ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते गिरावट देखने को मिली. NSE का निफ्टी 50 करीब 159 अंक यानी 0.63 फीसदी टूटकर 25,228 पर बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुआ. मार्केट में आई इस कमजोरी के बीच गुरुवार को कई कंपनियों से जुड़ी खबरों के चलते उनके शेयर फोकस में रह सकते हैं.
इनमें Jio Financial Services, IIFL Finance, National Aluminium Company (NALCO), LT Foods, Bharat Forge और Samvardhana Motherson International जैसे शेयर शामिल हैं. इसके अलावा Dalmia Bharat, CEAT, Lemon Tree Hotels और Cosmo First के शेयरों में भी हलचल देखने को मिल सकती है.
तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी के लिए 25,000 से 25,500 का दायरा अहम रहने की उम्मीद है. ऐसे में गुरुवार को कंपनी से जुड़ी खबरें और कॉरपोरेट अपडेट शेयरों की चाल को प्रभावित कर सकते हैं.
Jio Financial Services
Jio Financial Services ने BlackRock के साथ अपने 50:50 ज्वाइंट वेंचर Jio BlackRock Asset Management में 123 करोड़ रुपये का निवेश किया है. यह निवेश राइट्स इश्यू के जरिए किया गया है. दोनों कंपनियों ने ज्वाइंट वेंचर के 12.30-12.30 करोड़ इक्विटी शेयर सब्सक्राइब किए हैं. इन शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है. इस निवेश से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल ज्वाइंट वेंचर अपने कारोबार के संचालन के लिए करेगा.
IIFL Finance और NALCO
IIFL Finance में बुधवार को बड़ी ब्लॉक और बल्क डील देखने को मिली. Fairfax Financial Holdings की निवेश इकाई FIH Mauritius Investments ने कंपनी के 5.65 करोड़ शेयर बेच दिए. यह कंपनी की करीब 13.24 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. इन शेयरों की बिक्री 617 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जिसका कुल मूल्य करीब 3,488 करोड़ रुपये रहा. Goldman Sachs, Morgan Stanley और BNP Paribas जैसी वैश्विक वित्तीय संस्थाएं खरीदारों में शामिल रहीं.
वहीं, National Aluminium Company यानी NALCO ने रूस की कंपनी RUSAL के साथ समझौता किया है. दोनों कंपनियां एल्युमिना प्रोडक्शन के दौरान निकलने वाले रेड मड से स्कैंडियम जैसे अहम मिनरल्स को निकालने की संभावनाओं पर मिलकर काम करेंगी. इस साझेदारी के तहत तकनीकी जानकारी शेयर की जाएगी.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
LT Foods और Bharat Forge
LT Foods की अमेरिकी सब्सिडियरी LT Foods Americas ने Maya Kaimal ब्रांड की पैरेंट कंपनी MK Foods Holdings को खरीदने का समझौता किया है. यह अधिग्रहण 5.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 48 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर होगा. कंपनी MK Foods Holdings की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी. यह सौदा अगले तीन महीनों में पूरा होने की उम्मीद है.
Bharat Forge ने अपनी सब्सिडियरी Kalyani Strategic Systems Limited में 291 करोड़ रुपये का निवेश किया है. यह निवेश राइट्स इश्यू के जरिए किया गया है. कंपनी को इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 29.05 करोड़ पूरी तरह पेड-अप इक्विटी शेयर आवंटित किए गए हैं. इस निवेश के लिए QIP से मिली रकम का इस्तेमाल किया गया है.
Lemon Tree Hotels
Dalmia Bharat के शेयरों में भी हलचल रह सकती है. कंपनी का बोर्ड 23 नवंबर 2026 को बैठक करेगा. इसमें पूरी तरह पेड-अप इक्विटी शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा.
दूसरी तरफ, Lemon Tree Hotels ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में नया रिजॉर्ट शुरू किया है. इसके साथ राजस्थान में कंपनी के होटल पोर्टफोलियो की संख्या बढ़कर 25 हो गई है. इनमें 15 होटल चालू हैं, जबकि 10 होटल पाइपलाइन में हैं.
इन शेयरों पर भी रखें नजर
Niva Bupa Health Insurance ने 18 नवंबर को Meridian नाम से नया हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट लॉन्च किया है. वहीं, CEAT ने बताया कि उसके नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पारस कुमार चौधरी के खिलाफ फैक्ट्रीज एक्ट से जुड़े लंबित मामले में जारी वारंट रद्द कर दिया गया है.
इसके अलावा Om Freight Forwarders और Cosmo First के महाराष्ट्र स्थित कार्यालयों और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में GST अधिकारियों की जांच जारी है. दोनों कंपनियों ने अधिकारियों को पूरा सहयोग देने की बात कही है.
Samvardhana Motherson International की दक्षिण कोरिया स्थित सब्सिडियरी MSSL Korea WH Limited के लिक्विडेशन को मंजूरी मिल गई है. वहीं, Spandana Sphoorty Financial के 1,43,442 शेयरों को ट्रेडिंग की मंजूरी मिल गई है. इन शेयरों में 19 नवंबर से कारोबार शुरू होगा.