Stocks to Watch: 4 जून को Rajesh Exports, NBCC समेत इन शेयरों पर रहेगी खास नजर, दिख सकती है तेज हलचल!
4 जून को कई शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं. IndiGo ने कुवैत उड़ानें सस्पेंड की हैं, जबकि BHEL, NBCC और Agarwal Industrial को बड़े ऑर्डर मिले हैं. IEX ने मजबूत कारोबार वृद्धि दर्ज की है. Hero MotoCorp ने फ्लेक्स-फ्यूल बाइक लॉन्च की हैं. Aurobindo Pharma, Indiabulls और Jain Irrigation के नए कारोबारी कदम भी शेयरों में हलचल बढ़ा सकते हैं.

Stocks to Watch : पिछले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार ने उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद शानदार रिकवरी दर्ज की थी. अब 4 जून को कई कंपनियों से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट, नए ऑर्डर, विस्तार योजनाएं और फंड जुटाने की घोषणाएं सामने आई हैं, जिनके चलते इन शेयरों में अच्छी-खासी हलचल देखने को मिल सकती है.
InterGlobe Aviation (IndiGo)
IndiGo ने कुवैत के एयरस्पेस बंद होने के कारण 4 जून 2026 तक कुवैत के लिए अपनी सभी उड़ानें सस्पेंड कर दी हैं. वहीं, सरकार ने एयरलाइंस को महंगे एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की लागत से राहत देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के ATF प्राइस स्टेबिलाइजेशन फंड को मंजूरी दी है.
LTM
LTM ने Cisco Live 2026 इवेंट में Cisco Secure Access प्लेटफॉर्म पर आधारित नया साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन पेश किया है. यह समाधान कंपनियों को नेटवर्क, डेटा और कर्मचारियों की डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने में मदद करेगा.
Rajesh Exports
कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने Rajesh Exports और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ एक अंतरिम आदेश जारी किया है. उन पर बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी, जांचकर्ताओं के साथ सहयोग न करने और कंपनी के बताए गए रेवेन्यू को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने का आरोप है. इससे आज शेयरों में भारी हलचल देखने को मिल सकती है.
NBCC India
NBCC India को कुल 83.24 करोड़ रुपये (GST को छोड़कर) के नए वर्क ऑर्डर प्राप्त हुए हैं. इनमें मुंबई के बोरीवली वेस्ट में केनरा बैंक के लिए आवासीय भवन निर्माण का 39.99 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट भी शामिल है.
Indian Energy Exchange (IEX)
IEX ने मई 2026 में बिजली कारोबार की मात्रा में सालाना आधार पर 18.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है. इस दौरान कंपनी के प्लेटफॉर्म पर 12,983 मिलियन यूनिट (MU) बिजली का कारोबार हुआ. बढ़ती बिजली मांग और रिकॉर्ड पीक पावर डिमांड ने इस वृद्धि को समर्थन दिया.
BHEL
BHEL ने नाइजीरिया की Dangote Petroleum Refinery & Petrochemicals Free Zone Enterprise के साथ एक बड़े कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं. 2,000 से 2,500 करोड़ रुपये मूल्य के इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी आठ गैस टर्बाइन जनरेटर पैकेज का डिजाइन, निर्माण, सप्लाई, कमीशनिंग और प्रदर्शन परीक्षण करेगी.
Hero MotoCorp
Hero MotoCorp ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिलों Splendor+ और HF Deluxe के फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन लॉन्च किए हैं. ये मॉडल E20 से E85 तक एथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकते हैं. कंपनी जुलाई 2026 से इनकी बिक्री पहले दिल्ली और महाराष्ट्र के चुनिंदा क्षेत्रों में शुरू करेगी, जिसके बाद इन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में उतारा जाएगा.
Aurobindo Pharma
Aurobindo Pharma ने TheraNym ब्रांड लॉन्च कर बायोलॉजिक्स दवाओं के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में प्रवेश किया है. इसके जरिए कंपनी अन्य फार्मा कंपनियों के लिए भी बायोलॉजिक दवाओं का उत्पादन करेगी.
Indiabulls
Indiabulls ने प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के माध्यम से कन्वर्टिबल वारंट जारी कर 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी है.
Agarwal Industrial Corporation
इस कंपनी को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड से लगभग 477.5 करोड़ रुपये का बल्क बिटुमेन सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हुआ है, जो उसके कारोबार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
Jain Irrigation Systems
Jain Irrigation Systems ने महाराष्ट्र के जलगांव में एक अत्याधुनिक बायोचार प्लांट शुरू किया है. इसे दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-यूनिट बायोचार रिएक्टरों में से एक माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- Q4 में 70% उछला इस कंपनी का रेवेन्यू, लगभग जीरो हुआ कर्ज, शेयरों में भी आई तेजी; रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.