Dividend की बारिश! Ambuja Cement, BHEL और Godrej Properties बाटेंगे मुनाफा, जानें रिकॉर्ड डेट
Earnings season के बीच Ambuja Cement, BHEL और Godrej Properties समेत 4 बड़े शेयरों ने dividend का ऐलान किया है. रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं, जानिए कौन सा स्टॉक आपको देगा मुनाफा और क्या है कंपनी का प्लान.
Dividend Stock 2026: कमाई के इस व्यस्त सीजन में शेयर बाजार के निवेशकों के लिए अच्छी खबर आ रही है. कई बड़ी कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजों के साथ-साथ शानदार डिविडेंड (Dividend) देने की घोषणा की है. इस लिस्ट में Ambuja Cement और BHEL जैसे बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा Godrej Properties की है, जिसने अपने इतिहास का सबसे बड़ा डिविडेंड देने का फैसला किया है.
अगर आप भी इन कंपनियों के शेयरहोल्डर हैं या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो इन महत्वपूर्ण तारीखों और आंकड़ों पर नजर जरूर डालें:
Godrej Properties Dividend
रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने अपने निवेशकों को खुश कर दिया है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर (फेस वैल्यू 5 रुपये) के डिविडेंड की सिफारिश की है. यह कंपनी के इतिहास का अब तक का सबसे अधिक डिविडेंड भुगतान है.
- रिकॉर्ड डेट: मंगलवार, 8 जुलाई.
- भुगतान की तारीख: 3 सितंबर से पहले.

कंपनी ने बॉन्ड्स और डिबेंचर्स के जरिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को भी मंजूरी दी है.
Ambuja Cement Dividend
सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी अंबुजा सीमेंट ने चौथी तिमाही में अपने नेट प्रॉफिट में तीन अंकों की बढ़त (Triple-digit growth) दर्ज की है. इसी दमदार प्रदर्शन के बाद कंपनी ने 2 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का प्रस्ताव रखा है.
- रिकॉर्ड डेट: शुक्रवार, 12 जून.
- पेमेंट डेट: 1 जुलाई या उसके बाद.

इस डिविडेंड के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिलना अभी बाकी है.
BHEL Dividend
नवरत्न PSU कंपनी भेल (BHEL) ने भी अपने निवेशकों के लिए मुनाफे का हिस्सा साझा करने का ऐलान किया है. कंपनी ने 1.4 रुपये प्रति शेयर (फेस वैल्यू 2 रुपये) के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. कंपनी नियम के तहत, घोषणा होने के 30 दिनों के भीतर पात्र शेयरधारकों को भुगतान करेगी. यह भुगतान आगामी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में मंजूरी के बाद ही किया जाएगा.

Somany Ceramics Dividend
सोमानी सेरामिक्स के बोर्ड ने 4 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) को मंजूरी दी है. कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये है.
- रिकॉर्ड डेट: शुक्रवार, 8 मई.

जिनका नाम 8 मई को कंपनी के रिकॉर्ड बुक में होगा, केवल वही निवेशक इस भुगतान के हकदार होंगे.
यह भी पढ़ें: Stocks To Watch : Tata Chemicals, Jindal Stainless, Petronet LNG समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगी हलचल!
निवेशकों के लिए काम की बात
अगर आप इन कंपनियों से डिविडेंड हासिल करना चाहते हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि आपके पास रिकॉर्ड डेट तक इन कंपनियों के शेयर आपके डीमैट खाते में हों. रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिससे यह तय होता है कि किस निवेशक को डिविडेंड दिया जाएगा और किसे नहीं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stocks To Watch : Tata Chemicals, Jindal Stainless, Petronet LNG समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगी हलचल!
कल इन शेयरों में लगाएं पैसा, एक्सपर्ट ने बताए 3 दमदार स्टॉक्स; ट्रेडिंग से पहले जानें टारगेट और स्टॉप लॉस
रुझानों में BJP की बढ़त देख जोरदार उछले थे ये 5 शेयर, अब बंगाल में बनेगी सरकार; रडार में रख सकते हैं ये स्टॉक्स
