Stocks To Watch : Tata Chemicals, Jindal Stainless, Petronet LNG समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगी हलचल!
मंगलवार को शेयर बाजार में कई शेयरों पर नजर रहेगी. तिमाही नतीजों के चलते Tata Chemicals को घाटा हुआ, जबकि Jindal Stainless, KEI Industries और Sobha ने मजबूत प्रदर्शन दिखाया. Manappuram Finance और Wockhardt ने वापसी की. डिविडेंड, नए ऑर्डर और बेहतर मार्जिन के चलते इन शेयरों में हलचल संभव है.
4 मई को हाल में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. इस पर बाजार की क्या प्रतिक्रिया होती है ये देखना होगा. साथ ही शेयर बाजार में कई बड़े स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहने वाली है. तिमाही नतीजों, डिविडेंड घोषणाओं और नए ऑर्डर जैसे ट्रिगर्स के चलते इन शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है. कुछ कंपनियों ने शानदार मुनाफा दर्ज किया है, जबकि कुछ को घाटे का सामना करना पड़ा है. आइए जानते हैं उन स्टॉक्स के बारे में जो आज फोकस में रह सकते हैं.
Sobha Ltd
रियल एस्टेट कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा. मुनाफा 124 फीसदी बढ़कर 92 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 60.2 फीसदी बढ़कर 1,908 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA 62 फीसदी बढ़कर 152 करोड़ रुपये रहा.
Jindal Stainless Ltd
कंपनी का मुनाफा 43 फीसदी बढ़कर 844 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 11.2 फीसदी बढ़कर 11,337.2 करोड़ रुपये हो गया. तैयार स्टील की बिक्री 6,41,743 टन रही. कंपनी 4 रुपये का डिविडेंड भी देगी.
Tata Chemicals Ltd
टाटा ग्रुप की इस कंपनी को मार्च तिमाही में बड़ा झटका लगा. इसका घाटा बढ़कर 2,132 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 56 करोड़ रुपये था. कंपनी ने बताया कि सोडा ऐश की कमजोर कीमतों का असर पड़ा. हालांकि, कंपनी ने 11 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है.
Tata Technologies
कंपनी का प्रदर्शन स्थिर रहा. मार्च तिमाही में मुनाफा 8.1 फीसदी बढ़कर 204 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 22.3 फीसदी बढ़कर 1,572.2 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि मार्जिन में हल्की गिरावट आई, लेकिन मांग मजबूत बनी रही. कंपनी 11.70 रुपये का डिविडेंड देगी.
Afcons Infrastructure
कंपनी को अप्रैल में 373 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं. ये ऑर्डर अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर और मेट्रो प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं, जिनमें EPC कॉन्ट्रैक्ट्स और टनलिंग का काम शामिल है.
Petronet LNG
कंपनी ने तिमाही आधार पर मजबूत प्रदर्शन किया. रेवेन्यू में गिरावट के बावजूद मुनाफा 57.7 फीसदी बढ़कर 1,338 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA भी 55.3 फीसदी बढ़कर 1,861.6 करोड़ रुपये पहुंच गया.
KEI Industries Ltd
मुनाफा 25.5 फीसदी बढ़कर 284 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 19.3 फीसदी बढ़कर 3,476.3 करोड़ रुपये हो गया. इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल सेगमेंट में मजबूत मांग से ग्रोथ को सहारा मिला.
L.G. Balakrishnan & Bros Ltd
कंपनी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. मुनाफा 17 फीसदी घटकर 70 करोड़ रुपये रह गया, लेकिन रेवेन्यू 21.8 फीसदी बढ़कर 815 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA 13.2 फीसदी बढ़कर 115.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्जिन घटकर 14.17 फीसदी रह गया.
Computer Age Management Services Ltd (CAMS)
कंपनी का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा. मुनाफा 10.9 फीसदी बढ़कर 126 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 11 फीसदी बढ़कर 395.2 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA 14.9 फीसदी बढ़कर 183.1 करोड़ रुपये और मार्जिन 46.3 फीसदी रहा.
Manappuram Finance Ltd
कंपनी ने जोरदार वापसी की. इस बार 404 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 191 करोड़ रुपये का नुकसान था. नेट इंटरेस्ट इनकम 2.6 फीसदी बढ़कर 1,504.3 करोड़ रुपये हो गई.
Wockhardt Ltd
कंपनी घाटे से मुनाफे में आई. 45 करोड़ रुपये के नुकसान से उबरकर 164 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया. रेवेन्यू 30 फीसदी बढ़कर 965 करोड़ रुपये हो गया और EBITDA 225 करोड़ रुपये पहुंचा. ऑपरेटिंग मार्जिन 23.3 फीसदी रहा.
इसे भी पढ़ें- इस बैंकिंग स्टॉक का कमाल! 7 महीनों में दिया 50% रिटर्न, रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में है शामिल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Dividend की बारिश! Ambuja Cement, BHEL और Godrej Properties बाटेंगे मुनाफा, जानें रिकॉर्ड डेट
कल इन शेयरों में लगाएं पैसा, एक्सपर्ट ने बताए 3 दमदार स्टॉक्स; ट्रेडिंग से पहले जानें टारगेट और स्टॉप लॉस
रुझानों में BJP की बढ़त देख जोरदार उछले थे ये 5 शेयर, अब बंगाल में बनेगी सरकार; रडार में रख सकते हैं ये स्टॉक्स
