34% सस्ता मिल रहा है रामदेव अग्रवाल का यह शेयर, कंपनी कर्ज-मुक्त, 5 साल में 239% उछला स्टॉक

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक रामदेव अग्रवाल की पसंदीदा कंपनियों में शामिल Maharashtra Scooters Ltd. इन दिनों चर्चा में है. इसका शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर से करीब 34% नीचे कारोबार कर रहा है. हालांकि, लंबी अवधि में इसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है, जिससे इसमें फिर से दिलचस्पी बढ़ रही है.

Raamdeo Agrawal Portfolio Image Credit: Canva/ Money9

Raamdeo Agrawal Portfolio: देश के जाने-माने निवेशक रामदेव अग्रवाल आमतौर पर चुनिंदा कंपनियों में ही निवेश करते हैं और लंबे समय तक टिके रहते हैं. उनकी निवेश रणनीति को बाजार में काफी गंभीरता से देखा जाता है. फिलहाल उनकी जिन दो कंपनियों में प्रमुख हिस्सेदारी है, उनमें Motilal Oswal Financial Services Ltd. और Maharashtra Scooters Ltd. शामिल हैं. इस रिपोर्ट में हम Maharashtra Scooters के शेयर की स्थिति और प्रदर्शन पर नजर डाल रहे हैं, जो अपने उच्च स्तर से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है.

52 हफ्ते के हाई से सस्ता शेयर

Maharashtra Scooters का शेयर फिलहाल अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर से करीब 34% नीचे कारोबार कर रहा है या यूं कहें कि ये शेयर 34% सस्ता मिल रहा है. कंपनी का 52 वीक हाई 18,538 रुपये रहा है, जबकि अभी इसका भाव लगभग 12,244 रुपये के आसपास है. ऐसे में कई निवेशकों की नजर इस शेयर पर बनी हुई है, क्योंकि यह अपने पीक से काफी डिस्काउंट पर मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: IPO Next Week: अगले हफ्ते खुल रहे ₹3491 करोड़ के तीन IPO, GMP में उछाल; ₹36000 तक हो सकता है लिस्टिंग गेन

अलग-अलग समय में मिला मिला-जुला रिटर्न

अगर रिटर्न की बात करें तो इस शेयर का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. पिछले 1 महीने में इसमें करीब 7% की तेजी देखने को मिली है, जो शॉर्ट टर्म में सकारात्मक संकेत देती है. हालांकि 6 महीने के दौरान इसमें करीब 19% की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों को कुछ निराशा भी हुई है.

लंबी अवधि में मजबूत प्रदर्शन

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह शेयर काफी बेहतर साबित हुआ है. पिछले 1 साल में इसमें करीब 6% की बढ़त देखने को मिली है. वहीं 3 साल में यह शेयर 139% तक उछला है और 5 साल में इसने लगभग 239% का शानदार रिटर्न दिया है. इससे साफ है कि धैर्य रखने वाले निवेशकों को इस शेयर ने अच्छा फायदा पहुंचाया है. Maharashtra Scooters का शेयर फिलहाल सस्ता दिख रहा है, लेकिन इसमें निवेश से पहले बाजार की स्थिति और कंपनी के फंडामेंटल्स पर नजर रखना जरूरी है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

पैरामीटरमान
मार्केट कैप (Market Cap)₹14,038 करोड़
पी/ई अनुपात (TTM)45.20
पी/बी अनुपात0.51
उद्योग पी/ई23.87
ऋण-से-इक्विटी अनुपात0.00
आरओई (ROE)1.12%
ईपीएस (TTM)271.74
लाभांश यील्ड1.79%
बुक वैल्यू24,180.45
फेस वैल्यू10
Source – Groww

यह भी पढ़ें: HAL–BHEL नहीं… ये है भारत का ‘हिडन डिफेंस जेम’, 5 साल में दिया 3200% तक रिटर्न, ₹1 लाख बना ₹33.5 लाख

Data Source – Trendlyne/Groww

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.